..तो साल के अंत में सात फेरे लेंगे शाहिद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आखिरकार हफ्तों के विवाद के बाद बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने शादी की बात पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. शाहिद ने बताया कि इस साल के अंत तक वे शादी के बंधन में बंध जाएंगे. गुरुवार शाम को एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे शाहिद कपूर से जब मीडिया ने उनकी शादी की बात […]
विज्ञापन
आखिरकार हफ्तों के विवाद के बाद बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने शादी की बात पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. शाहिद ने बताया कि इस साल के अंत तक वे शादी के बंधन में बंध जाएंगे. गुरुवार शाम को एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे शाहिद कपूर से जब मीडिया ने उनकी शादी की बात पूछी तो उन्होंने इसका जवाव हां में दिया.
शाहिद ने कहा कि मीडिया में जो मेरी शादी की बातें चर्चा में हैं वह सही हैं. 2015 के अंत तक मैं शादी कर लूंगा. लेकिन मेरी सगाई की बात गलत है. मैंने सगाई नहीं की है.
काफी दिनों से शाहिद कपूर और दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत के शादी के चर्चे मीडिया में छाए हुए हैं. मीरा लेडी श्रीराम कॉलेज की अंग्रेजी ऑनर्स की छात्रा हैं. जनवरी में दोनों के सगाई के चर्चे छाए हुए थे.
शाहिद से पूछे जाने पर की वह लड़की कौन है, जिससे वह शादी करने वाले हैं. शाहिद ने इस बात का खुलासा नहीं किया. शाहिद ने कहा कि ‘मैं सारे विवरण से अभी बचना चहता हूं. मुझे लगता है कि आप इसका सम्मान करेंगे. मै एक सामान्य लड़का हूं और वह एक सामान्य लड़की है और आप हमें इसी तरह मानें. मैं बहुत खुश हूं’.
चर्चा के अनुसार, मीरा राजपूत और शाहिद कपूर दोनों राधास्वामी सत्संग आश्रम में मिले थे. शाहिद के पिता पंकज कपूर भी मीरा के माता पिता से मिल चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










