ePaper

खुद को बेगुनाह साबित करने का सलमान के पास आखिरी मौका

Updated at : 25 Mar 2015 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
खुद को बेगुनाह साबित करने का सलमान के पास आखिरी मौका

मुंबई सेशन कोर्ट ने सलमान खान को हिट एंड रन मामले में आगामी 27 मार्च को अदालत में अपना बयान रिकार्ड कराने को आदेश दिया है. इस केस में सलमान खान पर आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में मुंबई के बांद्रा के फुटपाथ पर हुए सो रहे मजदूरों पर गाड़ी चढ़ा दी थी. […]

विज्ञापन

मुंबई सेशन कोर्ट ने सलमान खान को हिट एंड रन मामले में आगामी 27 मार्च को अदालत में अपना बयान रिकार्ड कराने को आदेश दिया है. इस केस में सलमान खान पर आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में मुंबई के बांद्रा के फुटपाथ पर हुए सो रहे मजदूरों पर गाड़ी चढ़ा दी थी. जिसमें एक व्‍यक्ति की मौत हो गयी थी और 4 अन्‍य जख्‍मी हो गए थे.

शुक्रवार को सलमान के पास अपना पक्ष रखने का आखिरी मौका होगा. हिट एंड रन केस में अबतक 27 गवाहों के बयान हो चुके हैं. 27 मार्च को अदालत सलमान खान के तरफ से अंतिम बयान रिकार्ड करेगी. सीआरपीसी की धारा 313 के तहत मुकदमे के अंतिम दौर में आरोपी को अपनी तरफ से सफाई देने का मौका मिलता है.

सरकारी वकील पी डी घरात में मुताबिक अभी तक अदालत में पेश हुए गवाहों के बयान के आधार पर अदालत सलमान से सवाल पूछेगी. यह सलमान के लिए अपनी सफाई देने का आखिरी मौका होगा.

अभी केस से संबंधित आखिरी गवाह जांच अधिकारी का बयान लिया जाना बाकी है. यह प्रक्रिया एक दो दिन में पूरी हो जाएगी. अत: पिछले 13 सालों से ल्रंबि‍त यह मामला अपने अंतिम चरण में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola