”उड़ता पंजाब” के लिए शाहिद ने बनाया 15 रूप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर अब फिल्मों में अलग-अलग प्रयोग करने लगे हैं. शाहीद अपनी आने वाली फिल्म में अलग अंदाज में दिखने वाले हैं. अभिषेक चौबे की आने वाली फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लिए शाहिद कपूर ने एक दो नहीं बल्कि कुल 15 अलग-अलग रूपों को ट्राई किया है. जानकारी के मुताबिक इस […]
विज्ञापन
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर अब फिल्मों में अलग-अलग प्रयोग करने लगे हैं. शाहीद अपनी आने वाली फिल्म में अलग अंदाज में दिखने वाले हैं. अभिषेक चौबे की आने वाली फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लिए शाहिद कपूर ने एक दो नहीं बल्कि कुल 15 अलग-अलग रूपों को ट्राई किया है.
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को लेकर शाहिद हर रोज अलग-अलग स्टाइलिस्ट से मिल रहे हैं. फिल्म में शाहिद छोटे बालों से लेकर, पोनीटेल और कर्ल्ड हेयर और शैगी लुक में नजर आने वाले हैं. सूत्रों की मानें तो फिल्म में अगर उनके कैरेक्टर पर सूट होगा तो वे फ्रेंच बीयर्ड में भी दिखेंगे.
शाहिद अपनी बॉडी पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं. वे घंटों जिम में पसीना बहाते दिख जाते हैं. गैारतलब है कि विशाल भारतद्वाज की फिल्म हैदर में शाहिद के लुक की खूब सराहना हुई. लगता है शाहिद इस फिल्ममें भी कोई कसर नहीं छोड़ना नहीं चाहते.
अभिषेक चौबे निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट, शाहिद कपूर और उनकी पूर्व प्रेमिका करीना कपूर भी हैं. इस फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, एकता कपूर और शोभा कपूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










