अब मैडम तुषाद में लगेगी कैटरीना की मोम की मूर्ति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2015 3:34 PM
विज्ञापन
बॉलीवुड की चिकनी चमेली कैटरीना कैफ अब लंदन केतुषादम्यूजियम की शोभा बढ़ाने वाली हैं. बॉलीवुड में इंट्री करने से पहले कैटरीना ने अपना ज्यादा समय लंदन में ही गुजारा है. अब प्राप्त जानकारी के अनुसार कैटरीना कैफ की मोम की मूर्ति लंदन के मैडम तुषाद म्यूजियम में लगेगी. कैटरीना की डांसिंग पोज वाली मूर्ति म्यूजियम […]
विज्ञापन
बॉलीवुड की चिकनी चमेली कैटरीना कैफ अब लंदन केतुषादम्यूजियम की शोभा बढ़ाने वाली हैं. बॉलीवुड में इंट्री करने से पहले कैटरीना ने अपना ज्यादा समय लंदन में ही गुजारा है. अब प्राप्त जानकारी के अनुसार कैटरीना कैफ की मोम की मूर्ति लंदन के मैडम तुषाद म्यूजियम में लगेगी. कैटरीना की डांसिंग पोज वाली मूर्ति म्यूजियम में 27 मार्च को रखी जाएगी.
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, रितिक रौशन, करीना कपूर और माधुरी दीक्षित के बाद अब अपनी उपस्थिति लंदन के मैडमतुषादम्यूजियम में दर्ज कराने जा रही हैं.
कैटरीना की मूर्ति की खास बात यह है कि अन्य सभी बॉलीवुड स्टार की मूर्तियों की तरह कैटरीना की मूर्ति नहीं होगी. बल्कि कैट की मूर्ति एक खास डांसिंग के पोज में होगी. जो जाहिर है कि दूसरे स्टार की तुलना में ज्यादा स्थान लेगी. लंदन के मैडमतुषाद म्यूजियमने कैटरीना का चुनाव ऑनलाइन कांटेस्ट के द्वारा किया है. अन्य सेलिब्रिटी की तुलना में कैटरीना को काफी ज्यादा वोट प्राप्त हुए.
साल 2000 में अमिताभ बच्चन सबसे पहले एशियाई और भारतीय बने जिनकी लंदन के प्रतिष्ठित मैडम तुषाद म्यूजियम में स्थापित की गयी. उसके बाद ऐश्वर्या राय (2004), शाहरुख खान (2007),सलमान खान(2007),सचिन तेंदुलकर(2009),करीना कपूर(2011),रितिक रौशन(2011) और माधुरी दीक्षित(2012) मोम की मूर्ति लगायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










