ये क्या कह दिया राधिका ने ...
Updated at : 18 Mar 2015 10:48 AM (IST)
विज्ञापन

अगले शुक्रवार को आने वाली एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘हंटर’ के कुछ आपत्तजिनक डायलोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सीबीएफसी ने फिल्म के संवादों को संयमित रखने के लिए हिदायद दी है. वहीं फिल्म की अदाकारा राधिका आप्टे फिल्म के विषय को साफ-साफ लोगों से बात करती नजर आ रही हैं. फिल्म की कहानी […]
विज्ञापन
अगले शुक्रवार को आने वाली एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘हंटर’ के कुछ आपत्तजिनक डायलोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सीबीएफसी ने फिल्म के संवादों को संयमित रखने के लिए हिदायद दी है. वहीं फिल्म की अदाकारा राधिका आप्टे फिल्म के विषय को साफ-साफ लोगों से बात करती नजर आ रही हैं.
फिल्म की कहानी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सेक्स की इच्छा होना सामान्य बात है. जैसे की हमें भूख लगती है तो हमें खाना खाने की इच्छा होती है ठीक वैसे ही. राधिका ने बताया कि भारत में सेक्स को हौवा बना दिया गया है.
फिल्म के हीरो गुलशन देवैया के रोल के बारे में बताते हुए राधिका ने बताया कि ऐसा गुलशन (मंदार) का किरदार एकऐसे व्यक्ति का है जो अलग-अलग महिलाओं के साथ रहना पसंद करता है.
फिल्म हंटर का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है. इस फिल्म में मुख्य कलाकारों में गुलशन देवैया, राधिका आप्टे और साई तामहंकर हैं. यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली है. फेंटम फिल्मस के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के निर्माताओं में अनुराग कश्यप भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




