ePaper

एवलिन शर्मा बनीं ''रॉकस्‍टार नैना''

Updated at : 17 Mar 2015 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
एवलिन शर्मा बनीं ''रॉकस्‍टार नैना''

बॉलीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा जल्‍द ही हास्य फिल्म ‘कुछ कुछ लोचा है’ में एक महत्वाकांक्षी रॉकस्टार नैना की भूमिका अदा करेंगी. इस फिल्‍म को लेकर एवलिन खासा उत्‍साहित हैं. उनका कहना है कि सभी कलाकारों को यथार्थपूर्ण दिखने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए. इस फिल्‍म में सनी लियोन,रामकपूर और नवदीप छाबरा भी मुख्‍य भूमिकाओं […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा जल्‍द ही हास्य फिल्म ‘कुछ कुछ लोचा है’ में एक महत्वाकांक्षी रॉकस्टार नैना की भूमिका अदा करेंगी. इस फिल्‍म को लेकर एवलिन खासा उत्‍साहित हैं. उनका कहना है कि सभी कलाकारों को यथार्थपूर्ण दिखने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए. इस फिल्‍म में सनी लियोन,रामकपूर और नवदीप छाबरा भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

एवलिन इससे पहले फिल्‍म ‘यारियां’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं हैं. एवलिन ने कहा कि,’ सभी कलाकारों को अपनेआप को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए. ‘कुछ कुछ लोचा है’ में दर्शकों को मेरी भूमिका पसंद आयेगी. मुझे इस फिल्‍म में निर्देशक देवांग ढोलकिया ने प्रयोग करने का काफी मौका दिया है.’

एवलिन ने आगे बताया कि,’ फिल्‍म में मेरे लुक को आज के युवा रॉकस्‍टार्स के मौजूदा फैशन को ध्‍यान में रखकर डिजाइन किया गया है.’ वहीं फिल्म के निर्देशक देवांग का कहना है कि,’ कड़ी मेहनत करनेवाले और नई सोच रखनेवाले कलाकारों के साथ काम करने में आनंद आता है. मैं एवलिन के किरदार से बेहद खुश हूं.’ आप नहीं समझोगे.

‘कुछ कुछ लोचा है’ आठ मई को रिलीज हो रही है. इस फिल्‍म में रामकपूर एक व्‍यापारी की भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्‍म की शूटिंग विदेशों में भी हुई है. सनी लियोन इस फिल्‍म के अलावा ‘एक पहेली लीला’ में नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola