थकान दूर करने के लिए ”सुंगधित तेल” का मसाज कराती हैं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल जानीमानी अभिनेत्री दीपिा पादुकोण का कहना है कि वह जब भी थकावट महसूस करती है तो सुगंधित तेल से मसाज कराती है. इससे उन्हें काफी आराम और राहत मिलती है. साथ ही दीपिका मसाज के नये तरीकों की भी खोज कर रही हैं. दीपिका ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद […]
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल जानीमानी अभिनेत्री दीपिा पादुकोण का कहना है कि वह जब भी थकावट महसूस करती है तो सुगंधित तेल से मसाज कराती है. इससे उन्हें काफी आराम और राहत मिलती है. साथ ही दीपिका मसाज के नये तरीकों की भी खोज कर रही हैं. दीपिका ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक हिट फिल्में दी है.
दीपिका का कहना है कि,’ हाल ही मुझे इस सुगंधि मसाज का पता चला है. इस मसाज की वजह से मैं दिनभर के बिजी शेड्यूल के बाद आराम महसूस करती हूं. सुगंधित तेल से सिर में मसाज करने से भी आपको आराम महसूस होगा. थकान दूर करने को यह सबसे अच्छा और प्रभावशाली तरीका है.’
दीपिा इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग को लेकर खासा व्यस्त हैं. इस फिल्म में वे 20 किलो को कवच धारण करेंगी. साथ ही युद्ध के मैदान में तलवारबाजी करती भी दिखाई देंगी. साथ ही वे फिल्म ‘पीकू’ और ‘तमाशा’ की भी शूटिंग कर रही हैं.
दीपिका ने आगे बताया कि,’ हमारे इस प्रोफेशन में किसी भी काम के लिए कोई टाइम फिक्स नहीं होता, ऐसे में मसाज बेहद आराम देता है. मसाज आपको पूरे थकान के बाद काफी आराम देता है.’ वहीं आपको बता दें कि 29 वर्षीय दीपिका पैराशूट एडवांस्ड ऑयल की एंबेसडर भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










