प्रियंका को होली में सता रही है घर की याद...

मुंबई : इस होली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने घर को बहुत मिस कर रहीं है. उन्होंने इसका इजहार ट्विटर पर किया है. उन्होंने ट्वीट किया घर की गुजिया याद आ रही है जो शुद्ध घी के साथ खाया करती थी. मैं रंगोली पिचकारी और रंगों की कमी भी महसूस कर रही हूं. घर से दूर […]
मुंबई : इस होली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने घर को बहुत मिस कर रहीं है. उन्होंने इसका इजहार ट्विटर पर किया है. उन्होंने ट्वीट किया घर की गुजिया याद आ रही है जो शुद्ध घी के साथ खाया करती थी. मैं रंगोली पिचकारी और रंगों की कमी भी महसूस कर रही हूं.
Something about #Holi .. The smell of the gujiya with fresh ghee at home.. Rangolis, pichkaris, colours!!! I miss home today..Miss the city.
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 5, 2015
घर से दूर हूं घर की कमी खल रही है. अपने शहर की होली भी मिस कर रही हूं. वहीं दूसरी ओर खबर है कि महानायक अमिताभ बच्चन की होली कुछ खास हाने वाली है. वे इस बार की होली मुरादाबाद की बनी पिचकारी से खेलेंगे. पिचकारी को खासतौर पर आर्डर देकर मुरादाबाद में तैयार कराया गया है. पीतल से बनी पिचकारी पर दस्तकारी की अनूठी छाप है. खास बात ये है कि पिचकारी की डिजाइन इतिहास के पन्नों से खोजी गई है.
दस्तकारों ने मुरादाबाद को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दी है. जिससे भारत की विश्व प्रसिद्ध हस्तियां भी अपने लिए हस्तशिल्प का सामान मुरादाबाद से बनवाने लगे हैं. इस होली पर अमिताभ बच्चन ने भी अपने लिए मुरादाबाद से पिचकारी तैयार कराई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




