ePaper

राहुल महाजन और डिंपी का हुआ तलाक

Updated at : 27 Feb 2015 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल महाजन और डिंपी का हुआ तलाक

टीवी रिऐलिटी शो के दौरान शादी करनेवाले कपल राहुल महाजन और डिंपी का तलाक हो गया है. राहुल ने इस बात की जानकारी राहुल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दी है. इस मैसेज में राहुल ने कंफर्म कर दिया है कि दोनों एकदूसरे से अलग हो चुके हैं. वहीं डिंपी ने भी ट्विटर अकाउंट पर […]

विज्ञापन

टीवी रिऐलिटी शो के दौरान शादी करनेवाले कपल राहुल महाजन और डिंपी का तलाक हो गया है. राहुल ने इस बात की जानकारी राहुल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दी है. इस मैसेज में राहुल ने कंफर्म कर दिया है कि दोनों एकदूसरे से अलग हो चुके हैं. वहीं डिंपी ने भी ट्विटर अकाउंट पर अपना नाम बदलकर डिंपी महाजन से डिंपी गांगुली रख लिया है.

आपको बता दें कि दोनों हाल ही में रियेलिटी टीवी शो ‘ बिग बॉस 8’ में नजर आये थे. इस शो में दोनों को काफी बातें करते हुए और एकदूसरे के साथ समय बिताते देखा गया था. वहीं अटकलें भी लगाई जा रही थी कि शायद अब दोनों एकसाथ रहना चाहते हैं. इन दोनों की शादी एक टीवी रिऐलिटी शो ‘राहुल दुल्हनिया ले जाएगा’ के दौरान हुई थी.

शादी के एक साल तक दोनों का रिश्‍ता सही चला और इसके बाद दोनों के बीच प्रॉब्‍लमस शुरू हो गई. डिंपी ने राहुल पर घरेलु हिंसा का भी आरोप लगाया था. वर्ष 2013 से ही दोनों अलग रह रहे थे. दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी. वहीं राहुल की डिंपी से दूसरी शादी है. राहुल ने फेसबुक पर लिखा, ‘ ‘फ्रॉम टुडे ऑनवर्ड्स वी आर जस्ट फ्रेंड्स…’

वहीं बिग बॉस के दौरान डिंपी ने कहा था कि वे राहुल से प्‍यार करती हैं. लेकिन डिंपी ने राहुल से साफ कह दिया था कि डिंपी उनकी हमेशा बहुत अच्‍छी दोस्‍त बनी रहेंगी लेकिन वे उनसे कभी शादी नहीं करेंगे. दोनों को लेकर कई बार अटकलें भी लगाई गई कि राहुल और डिंपी अलग-अलग लोगों को डेट कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola