क्‍या अमिताभ के नाम का सिदूंर लगाती हैं रेखा ?

Updated at : 25 Feb 2015 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
क्‍या अमिताभ के नाम का सिदूंर लगाती हैं रेखा ?

नयी दिल्ली : एंटरटेनमेंट मैग्जीन ‘ग्रेट8 मैग्जीन’ ने एक बार फिर महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रेखा के बीच रिश्‍तों को हवा दे दी है. इस मैग्जीन में छपी खबर की माने तो रेखा अब भी अमिताभ के नाम का सिंदूर लगातीं है. खबर के मुताबिक ‘बिग बॉस 8’ के प्रतियोगी पुनीत इस्सर की पत्नी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एंटरटेनमेंट मैग्जीन ‘ग्रेट8 मैग्जीन’ ने एक बार फिर महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रेखा के बीच रिश्‍तों को हवा दे दी है. इस मैग्जीन में छपी खबर की माने तो रेखा अब भी अमिताभ के नाम का सिंदूर लगातीं है. खबर के मुताबिक ‘बिग बॉस 8’ के प्रतियोगी पुनीत इस्सर की पत्नी दीपाली इस्सर ने मैग्जीन से बात करते हुए यह बात कही. दीपाली इस्सर का कहना है कि बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा अपनी मांग में अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर भरतीं हैं.

आपको बता दें बिग बॉस 8 के दौरान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए रेखा बिग बॉस के घर में एक मेहमान के तौर पर नजर आईं थीं. इस दौरान उन्होंने पुनीत इस्सर से ज्यादा बातचीत नहीं की थी और उन्हें इग्नोर करतीं नजर आईं थीं. रेखा ने एक कंवर्सेसन के दौरान पुनीत से कहा था, ‘…और कितने गुनाह करेंगे आप.’

बताया जा रहा है कि फिल्म कुली के कारण रेखा ने ऐसा किया था. फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को चोट आई थी. फिल्‍म की शूटिंग में मारपीट के दृष्‍य का फिल्‍माने के दौरान पुनीत इस्सर के हाथों अमिताभ को चोट आई थी. रेखा अब भी इसके लिए उन्हें दोषी मानतीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola