”Badlapur” के बाद अब वरुण ”ABCD 2” के डांसर बनने को तैयार…

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन की फिल्म ‘बदलापुर’ हाल ही में रिलीज हुई है. दर्शकों ने उनके किरदार को पसंद किया है. वे फिल्म में गंभीर लुक में नजर आये हैं. वरुण का लुक भी इस फिल्म में और फिल्मों से अलग है. वहीं अब वरुण अपनी आगामी फिल्म ‘एबीसीडी 2’ की शूटिंग को […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन की फिल्म ‘बदलापुर’ हाल ही में रिलीज हुई है. दर्शकों ने उनके किरदार को पसंद किया है. वे फिल्म में गंभीर लुक में नजर आये हैं. वरुण का लुक भी इस फिल्म में और फिल्मों से अलग है. वहीं अब वरुण अपनी आगामी फिल्म ‘एबीसीडी 2’ की शूटिंग को लेकर व्यस्त होनेवाले हैं. यह फिल्म डांस पर आधारित होगी. यह फिल्म ‘ABCD:any body can dance’ की सीक्वल है.
27 वर्षीय अभिनेता ने फिल्म ‘बदलापुर’ में अपने लुक और एक्टिंग के साथ एक्सपेरीमेंट किया था. वरुण दर्शकों का रिस्पासं देखना चाहते थे. वहीं वरुण के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है कि दर्शक उनके इस किरदार की भी तारीफ कर रहे हैं. वरुण ने इसके लिए फैंस का धन्यवाद भी किया है. फिल्म की कमाई भी औसतन सही है. फिल्म में उनके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दाकी, यामी गौतम और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










