हैप्पी बर्थडे : अब भी ''मैंने प्यार किया'' से दर्शकों के दिलों में राज कर रही है भाग्यश्री

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री भाग्यश्री भले ही फिल्मी करियर को अलविदा कह चुकी हैं लेकिन दर्शक के दिलों में वो अभी भी बसी हुई है. उनकी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ को कैसे कोई भूल सकता है. फिल्म में सलमान और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. उनके भोलेपन, उनका सादगी आज भी […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री भाग्यश्री भले ही फिल्मी करियर को अलविदा कह चुकी हैं लेकिन दर्शक के दिलों में वो अभी भी बसी हुई है. उनकी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ को कैसे कोई भूल सकता है. फिल्म में सलमान और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. उनके भोलेपन, उनका सादगी आज भी दर्शकों के जेहन में हैं. महाराष्ट्र के शाही पटवर्धन खानदान में 23 फरवरी 1969 को श्रीमंत राजा विजय सिंह राव माधोराव पाटवर्धन की संतान के रूप में भाग्यश्री का जन्म हुआ था. उनका पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है.
‘मैंने प्यार किया’ के बाद सलमान की गाड़ी तो पटरी पर चल पड़ी लेकिन भाग्यश्री की गाड़ी वहीं रूक गई. इस फिल्म के बाद ही उन्होंने अपने बचपन के दोस्त हिमालय दासानी से शादी कर ली. इसके बाद भी उन्हें फिल्मों के ऑफर आये लेकिन भागयश्री ने यह कहकर फिल्में ठुकरा दी कि वह वहीं फिल्म करेंगी जिसमें उनके पति अभिनेता की भूमिका निभायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




