ePaper

वरुण की ''BADLAPUR'' ने कमाये 24 करोड़ से ज्‍यादा

Updated at : 23 Feb 2015 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
वरुण की ''BADLAPUR'' ने कमाये 24 करोड़ से ज्‍यादा

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘बदलापुर’ ने तीन दिनों में 24 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली है. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म ने पहले दिन 7 करोड़ का कारोबार किया था. जबकि दूसरे दिन फिल्‍म ने 8.75 करोड़ की कमाई की. वहीं फिल्‍म ने तीसरे […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘बदलापुर’ ने तीन दिनों में 24 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली है. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म ने पहले दिन 7 करोड़ का कारोबार किया था. जबकि दूसरे दिन फिल्‍म ने 8.75 करोड़ की कमाई की. वहीं फिल्‍म ने तीसरे दिन 8.25 करोड़ की कमाई की है. फिल्‍म ने वरुण के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दाकी, यामी गौतम और हुमा कुरैशी मुख्‍य भूमिका में हैं.

दर्शकों को वरुण धवन की एक्टिंग पसंद आ रही है लेकिन फिल्‍म में जान नवाजुद्दीन सिद्दाकी ने डाली है. उनके डायलॉग डिलीवरी की तारीफ हो रही है. राघवन ने पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि नवाजुद्दीन सिद्दाकी ने कोई भी डायलॉग स्क्रिप्‍ट देखकर नहीं बोला है. उन्‍हें सीन समझा दिया जाता था और उनके मुंह में जो आता था वे बोलते थे.

वहीं इंडिया और साउथ-अफ्रीका के बीच मैच होने के कारण भी फिल्‍म के दर्शकों में गिरावट नहीं आई. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि फिल्‍म आगे कितना कमा पाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola