फिल्म इंडस्ट्री में खुद को साबित करना आसान नहीं : जैकलीन फर्नाडीज

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज का कहना है कि बॉलीवुड में उनका सफर बेहद मुश्किल रहा है. जैकलीन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉय’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. जैकलीन ने वर्ष 2009 में फिल्म ‘अलादीन’ से बॉलीवुड में अपने करियर की […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज का कहना है कि बॉलीवुड में उनका सफर बेहद मुश्किल रहा है. जैकलीन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉय’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. जैकलीन ने वर्ष 2009 में फिल्म ‘अलादीन’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी.
जैकलीन का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाना बेहद मुश्किल है. इस राह में आगे बढ़ते जाना इतना आसान नहीं है. इस पेशे में अपनेआप को स्थापित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, तब ही आप अपनी जगह में बने रह सकते हो.’
जैकलीन ने आगे बताया कि,’ पहले फिल्मों में आना मेरा एक शौक था लेकिन बाद में मुझे लगा कि यही मेरा करियर है. अगर मैं अपने काम पर पूरी तरह ध्यान नहीं दूंगी तो अंत में मेरे पास अपना कुछ नहीं होगा. इसके बाद मैंने अपने काम को शौक की तरह नहीं बल्कि अपने करियर की तरह लेना शुरू किया.’
इससे पहले जैकलीन फिल्म ‘किक’ में नजर आई थी. फिल्म में उनके आपोजिट सलमान खान ने काम किया था. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. वहीं फिल्म ‘रॉय’ में उनके साथ रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




