ePaper

13 को रिलीज होगी ''रॉय'', जानिये क्‍या है खास

Updated at : 12 Feb 2015 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
13 को रिलीज होगी ''रॉय'', जानिये क्‍या है खास

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज की आगामी फिल्‍म ‘रॉय’ 13 फरवरी को रिलीज होनेवाली है. फिल्‍म में अर्जुन रामपाल भी मुख्‍य भूमिका में हैं. इस फिल्‍म के गानों ने तो पहले ही दर्शकों के दिलों को छुआ है. वहीं ट्रेलर को भी दर्शकों ने अच्‍छा रिस्‍पांस दिया है. रणबीर काफी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज की आगामी फिल्‍म ‘रॉय’ 13 फरवरी को रिलीज होनेवाली है. फिल्‍म में अर्जुन रामपाल भी मुख्‍य भूमिका में हैं. इस फिल्‍म के गानों ने तो पहले ही दर्शकों के दिलों को छुआ है. वहीं ट्रेलर को भी दर्शकों ने अच्‍छा रिस्‍पांस दिया है. रणबीर काफी समय बाद इस तरह के गंभीर लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं दर्शक भी फिल्‍म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जानिये फिल्‍म में क्‍या है खास…

जैकलीन का डबल डोज
जैकलीन फर्नाडीज इस फिल्‍म में डबल रोल में नजर आयेंगी. फिल्‍म में वे रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल दोनों के साथ दिखेंगी. जैकलीन डबल रोल को लेकर बेहद उत्‍साहित हैं. उनका कहना है कि वे अपनी एक्टिंग को लेकर थोड़ा नर्वस थी क्‍योंकि पहली बार वो एकसाथ दो राल प्‍ले कर रही थी. दर्शकों के रिस्पांस को लेकर जैकलीन बेहद उत्‍सुक हैं. फिल्‍म में उनका लुक अभी तक की सभी फिल्‍मों से अलग है.
जैकलीन-रणबीर पहली बार साथ-साथ
‘रॉय’ में रणबीर कपूर और जैकलीन फर्नाडीज पहली बार एकसाथ नजर आयेंगे. वहीं जैकलीन अर्जुन रामपाल के साथ भी नजर आयेंगी. ट्रेलर के रिस्‍पासं को देखकर लगता है कि दर्शक रणबीर और जैकलीन की ऑनस्‍क्रीन जोड़ी को पसंद कर रहे हैं. वहीं जैकलीन ने भी रणबीर की तारीफ की थी.
फिल्‍म के गाने हो रहे हिट
इस फिल्‍म के गाने हिट हो रहे हैं. जैकलीन पर फिल्‍माया गाना ‘चिट्टियां कलाईयां’ दर्शकों की पसंद बना हुआ है. गाने में जैकलीन का डांस दर्शकों को पसंद आ रहा है. वहीं जैकलीन-अर्जुन पर फिल्‍माया गाना ‘बूंद बूंद…’ भी दर्शकों की जुबान पर है. इसके अलावा फिल्‍म में ‘सूरज डूबा है…’ जैसे सुपर‍हिट गाने भी शामिल है.
रणबीर-जैकलीन-अर्जुन की तिकड़ी
लंबे अर्से बाद अभिनेता अर्जुन रामपाल दोबारा इस फिल्‍म से लौट रहे हैं. पहली बाद तीनों एकसाथ नजर आयेंगे. अर्जुन एक लेखक की भूमिका निभायेंगे. वहीं जैकलीन अर्जुन और रणबीर दोनों के साथ नजर आयेंगी. फिल्‍म के ट्रेलर से तो फिल्‍म में संस्‍पेंस नजर आ रहा है. रणबीर गंभीर है तो अर्जुन भी एक सीरीयस राइटर की तरह दिखाई दे रहे हैं. वहीं जैकलीन भी एक मिस्‍ट्री लेडी की तरह नजर आ रही हैं.
तीनों की एक्टिंग में हैं दम
रणबीर कपूर ने फिल्‍म ‘रॉकस्‍टार’ और ‘बर्फी’ जैसी सुपरहिट जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में काम किया. इस फिल्‍म के बाद रणबीर के फैंस उनकी फिल्‍म का इंतजार करते हैं. वहीं अर्जुन काफी समय बाद दोबारा सिल्‍वर स्‍क्रीन पर कमबैक कर रहे हैं. लेकिन उन्‍होंने पहले ‘रॉक ऑन’ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्‍मों से दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी थी. अब वे दोबारा दर्शकों को हैरान कते नजर आयेंगे. जैकलीन हाल ही में फिल्‍म ‘किक’ से दर्शकों को अपना फैन बना चुकी है. फिल्‍म में उनके डांस और एक्टिंग को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. अब तीनों एकसाथ धमाल करने को तैयार हैं.
‘चोर’ के किरदार में रणबीर
रणबीर कपूर ने फिल्‍म में एक चोर की भूमिका निभाई है. ट्रेलर में रणबीर को पकड़ने के लिए कई टीम लगी है. लेकिन वो है कि हाथ आता ही नहीं. ये तो ‘डॉन’ शाहरुख के डायलॉग को याद दिलायेगा कि ‘डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है’. अब देखें रणबीर पुलिस को कितना अपने पीछे भगाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola