सलमान खान के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामले में फैसला 25 फरवरी को
Updated at : 11 Feb 2015 1:54 AM (IST)
विज्ञापन

जोधपुर: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामले में फैसला 25 फरवरी को सुनाया जाएगा. यह मामला 16 साल पहले काले हिरण के शिकार की घटना से जुडा हुआ है. मामले में आज सुनवाई पूरी होने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फैसला सुनाने के लिए 25 फरवरी की तारीख […]
विज्ञापन
जोधपुर: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामले में फैसला 25 फरवरी को सुनाया जाएगा. यह मामला 16 साल पहले काले हिरण के शिकार की घटना से जुडा हुआ है.
मामले में आज सुनवाई पूरी होने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फैसला सुनाने के लिए 25 फरवरी की तारीख निर्धारित कर दी. फैसला सुनाए जाने की तारीख के दौरान खान को अदालत में उपस्थित रहना होगा.जोधपुर में खान द्वारा दो काले हिरणों का कथित तौर पर शिकार किए जाने के 16 साल बाद शस्त्र अधिनियम के तहत उनके खिलाफ मामला आखिरकार फैसले के चरण में पहुंच गया है.
मामले में अंतिम दलील पांच फरवरी को पूरी हुई जिसके बाद मजिस्ट्रेट अनुपमा बिजलानी ने दोनों तरफ से रुलिंग पेश करने के लिए मामले को रखा, जो शनिवार, सोमवार और आज जारी रहा.सलमान खान के खिलाफ वन विभाग ने 15 अक्तूबर 1998 को शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया था जिसमें कहा गया था कि जोधपुर के निकट कंकणी गांव में एक और दो अक्तूबर 1998 की दरम्यानी रात को कथित तौर पर काले हिरणों के शिकार में जिन शस्त्रों का इस्तेमाल किया गया था उसका लाइसेंस समाप्त हो गया था और इसलिए अभिनेता शस्त्रों का अवैध तरीके से इस्तेमाल कर रहे थे. शिकायत के आधार पर लूनी पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत खान के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




