ePaper

जुलाई महीने में सलमान देंगे फैंस को दो फिल्‍मों का ''तोहफा''

Updated at : 09 Feb 2015 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
जुलाई महीने में सलमान देंगे फैंस को दो फिल्‍मों का ''तोहफा''

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान के फैंस उनकी फिल्‍मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. सलमान भी अपने फैंस को खुश करने के लिए नये-नये हथकंडे अपनाते रहते हैं. सलमान जुलाई महीने में दो फिल्‍मों में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ से तो दर्शक वाकिफ हैं ही. वहीं इसके अलावा वे फिल्‍म […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान के फैंस उनकी फिल्‍मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. सलमान भी अपने फैंस को खुश करने के लिए नये-नये हथकंडे अपनाते रहते हैं. सलमान जुलाई महीने में दो फिल्‍मों में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ से तो दर्शक वाकिफ हैं ही. वहीं इसके अलावा वे फिल्‍म ‘हीरो’ में एक मेहमान की भूमिका निभाने वाले हैं.

‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान एक पिता का किरदार निभायेंगे. इस फिल्‍म में करीना कपूर भी नजर आयेंगी. फिल्‍म को लेकर सलमान खासा उत्‍साहित हैं. सलमान का फिल्‍म के बारे में कहना है कि,’ फिल्‍म की कहानी दर्शकों को पसंद आयेगी. यह दर्शकों की भावनाओं को छूयेगी.’ वहीं करीना फैंस के लिए यह दुख की बात है कि करीना का रोल फिल्‍म में ज्‍यादा देर तक के लिए नहीं है.

‘बजरंगी भाईजान’ के अलावा सलमान फिल्‍म ‘हीरो’ में एक छोटी सी भूमिका निभाते नजर आयेंगे. इस फिल्म से आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. यह फिल्म 1983 में आई जैकी श्रॉफ की फिल्‍म ‘हीरो’ की ही रीमेक है.

इस से पहले भी सलमान कई फिल्‍मों में एक मेहमान की भूमिका निभा चुके हैं. दर्शक अब उन्‍हें एक ही म‍हीने में दो फिल्‍मों में देख पायेंगे. इस फिल्‍म के अलावा सलमान इनदिनों ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. इस फिल्‍म में सोनम कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. सलमान फिल्‍म में डबल रोल में नजर आयेंगे.

सलमान फिल्‍म ‘हीरो’ को सुभाष घई के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. जैकी श्रॉफ की फिल्‍म ‘हीरो’ एक सुपरहिट फिल्‍म थी. इस फिल्‍म ने रातोंरात जैकी श्रॉफ को सफलता दिलाई थी. फिल्‍म में मीनाक्षी शेषाद्री और शक्ति कपूर भी मुख्‍य भूमिका में थे. आपको बता दें कि ‘बजरंगी भाईजान’ 17 जुलाई को और ‘हीरो’ 3 जुलाई को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola