''KICK 2'' की कहानी लिख रहे हैं सलमान...

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी फिल्म किक की अपार सफलता के बाद उसका सिक्वल बनाने जा रहे हैं जिसके लिए वे इसकी कहानी लिखने में व्यस्त हैं. किक की कहानी दर्शकों केा काफी पसंद आयी थी. इस फिल्म ने करीब 200 करोड़ की कमाई की थी. पिछले साल किक ने अपनी […]
मुंबई : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी फिल्म किक की अपार सफलता के बाद उसका सिक्वल बनाने जा रहे हैं जिसके लिए वे इसकी कहानी लिखने में व्यस्त हैं. किक की कहानी दर्शकों केा काफी पसंद आयी थी. इस फिल्म ने करीब 200 करोड़ की कमाई की थी.
पिछले साल किक ने अपनी दबंगई दिखाई थी जिसे जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने बनाया था. अब नाडियाडवाला किक का सिक्वल बनाने की सोच रहे हैं इसके लिए वह किसी अच्छी कहानी की तलाश में हैं. साजिद का कहना है कि वह अगली फिल्म का निर्देशन कब करेंगे उन्हें मालूम नहीं है लेकिन साजिद के इस इंतजार को सलमान खान ने कम कर दिया है. सलमान ने फिल्म की कहानी लिखनी शुरू कर दी है.
सलमान के दिमाग में किक के सिक्वल की कहानी का ख्याल आया जिसे उन्होंने नाडियाडवाला को बताया. खबर है कि किक 2 की कहानी इंसानी जज्बातों से भरी होगी. अब देखना है कि किक का सिक्वल दर्शकों को कितना लुभा पाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




