वरुण की ”BADLAPUR” को नहीं देख पायेंगे बच्चे, मिला ”A” सर्टिफिकेट

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘बदलापुर’ को सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ सर्टिफिकेट थमाया है. दरअसल बोर्ड ने फिल्मकार राघवन को फिल्म से कुछ हॉट और हिंसक सीन्स हटाने का निर्देश दिया था लेकिन राघवन ने इनकार कर दिया. राघवन अपनी फिल्म को मिले सर्टिफिकेट से खुश हैं. फिल्म में वरुण धवन […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘बदलापुर’ को सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ सर्टिफिकेट थमाया है. दरअसल बोर्ड ने फिल्मकार राघवन को फिल्म से कुछ हॉट और हिंसक सीन्स हटाने का निर्देश दिया था लेकिन राघवन ने इनकार कर दिया. राघवन अपनी फिल्म को मिले सर्टिफिकेट से खुश हैं. फिल्म में वरुण धवन के अलावा यामी गौतम, हुमा कुरैशी और नवाजुद्दीन सिद्दाकी भी मुख्य भूमिका में हैं.
फिल्म में वरुण एक टफ लुक में नजर आयेंगे. सेंसर बोर्ड के लिए जब ‘बदलापुर’ की स्क्रीनिंग रखी गई थी तो बोर्ड के सदस्य फिल्म को यू ए सर्टिफिकेट देने के लिए तैयार थे. उन्होंने शर्त रखी कि वरुण और उनकी पत्नी का किरदार निभा रही यामी गौतम के बीच फिल्माये गये कुछ सीन्स को हटा दिया जाये. लेकिन राघवन राजी नहीं हुए और फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










