अजहरूद्दीन की दूसरी पत्नी का किरदार निभायेंगी जैकलीन फर्नाडीज !
Updated at : 27 Jan 2015 3:17 PM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज अब मोहम्मद अजहरूद्दीन की पत्नी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं. वे संगीता बिजलानी का किरदार निभा सकती हैं. वहीं अजहरूद्दीन भूमिका को इमरान हाशमी पर्दे पर साकार करेंगे. वहीं जैकलीन इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रॉय’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त है. खबरें आ रही है कि […]
विज्ञापन
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज अब मोहम्मद अजहरूद्दीन की पत्नी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं. वे संगीता बिजलानी का किरदार निभा सकती हैं. वहीं अजहरूद्दीन भूमिका को इमरान हाशमी पर्दे पर साकार करेंगे. वहीं जैकलीन इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रॉय’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त है. खबरें आ रही है कि जैकलीन इस रोल के लिए लुक टेस्ट दे चुकी है.
वहीं पहले खबर आई थी कि पहले इस रोल के लिए करीना कपूर की चर्चा हो रही थी. लेकिन करीना ने फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण इस रोल के लिए इनकार कर दिया. वहीं इस रोल के लिए जैकलीन के अलावा कृति शैनन का भी नाम सामने आ रहा है. अब देखना है कि इस रोल के लिए फिल्मकार किसे फाइनल करते हैं.
वहीं जैकलीन आगामी फिल्म ‘रॉय’ में डबल रोल में नजर आयेंगी. फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आयेंगे. इस फिल्म अलावा जैकलीन फिल्म ‘ब्रदर्स’ में खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ काम करनेवाली है. इस फिल्म की एक और खास बात यह होगी कि इस फिल्म में जैकलीन बिना मेकअप के नजर आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




