...तो इसलिए सोहा-कुणाल नहीं जा पायेंगे हनीमून पर

Published at :24 Jan 2015 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
...तो इसलिए सोहा-कुणाल नहीं जा पायेंगे हनीमून पर

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू 25 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जायेंगे. सोहा कुणाल के साथ एक लंबे समय से रिश्‍ते में हैं. सोहा की शादी है इस कारण सितारों का जमावड़ा पटौदी मेंशन में दिखने लगा है. वहीं शादी से पहले मेंहदी की रस्‍म पूरी की […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू 25 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जायेंगे. सोहा कुणाल के साथ एक लंबे समय से रिश्‍ते में हैं. सोहा की शादी है इस कारण सितारों का जमावड़ा पटौदी मेंशन में दिखने लगा है. वहीं शादी से पहले मेंहदी की रस्‍म पूरी की गई. इस मौके पर कई नामचीन हस्तियां मौजूद थी.

सोहा की मेंहदी रस्‍म में उनकी खास दोस्‍त कोंकणा सेन शर्मा, नेहा धूपिया, संध्‍या मृदुल और सलमान खान की बहन अर्पिता खान शामिल हुई. इस मौके पर सोहा के भाई सैफ अली खान और उनकी पत्‍नी करीना कपूर खान, मां शार्मिला भी सेाहा के साथ नजर आये.

वहीं एक अंग्रेजी अखबार ने इस बात का दावा किया है कि सोहा और कुणाल हनीमून पर नहीं जा पायेंगे. आपको बता दें कि सोहा फिल्‍म ‘घायल वन्‍स अगेन’ में सनी देओल के साथ नजर आयेंगी. फिल्‍म की शूटिंग में बिजी होने की वजह से हनीमून का प्‍लान टल सकता है.

सोहा और कुणाल पहले ऐसे जोड़े नहीं है जो अपने टाईट शेड्यूल की वजह से हनीमून को टाल रहे हैं. इससे पहले सलमान खान की मुंहबोली बहन श्‍वेता रोहिरा का विवाह हाल ही में अभिनेता पुलकित राव के साथ हुआ था लेकिन दो-दो फिल्‍मों की शूटिंग के कारण वे हनीमून पर नहीं जा पाये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola