शादी को जोड़े को लेकर कौन सी उलझन में हैं सोहा अली खान...

Published at :21 Jan 2015 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
शादी को जोड़े को लेकर कौन सी उलझन में हैं सोहा अली खान...

मुंबई : बीते जमाने की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर की बेटी अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि उनकी उनके मंगेतर कुणाल खेमू के साथ होने वाली शादी बहुत ही साधारण तरीके से और घर पर होगी. दो साल पहले सोहा के भाई सैफ अली खान की करीना कपूर के साथ शादी का भव्य […]

विज्ञापन

मुंबई : बीते जमाने की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर की बेटी अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि उनकी उनके मंगेतर कुणाल खेमू के साथ होने वाली शादी बहुत ही साधारण तरीके से और घर पर होगी.

दो साल पहले सोहा के भाई सैफ अली खान की करीना कपूर के साथ शादी का भव्य उत्सव हुआ था और अब 25 जनवरी को सोहा की शादी है. 36 वर्षीया सोहा का कहना है कि उन्होंने अभी तक अपना शादी का जोड़ा तय नहीं किया है.

उन्होंने कहा,’ अब मेरी शादी में कुछ दिन रह गए हैं. मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी मां, बहन और दोस्त यार मुझे बता रहे हैं कि मुझे क्या पहनना चाहिए. हालांकि मैं अभी तक उलझन में हूं कि मैं कौन से रंग के परिधान पहनूं.’

उन्होंने आगे कहा कि,’लेकिन मेरा रुप श्रृंगार कैसा होगा यह मैंने निश्चित कर लिया है. यह बहुत ही साधारण होगा बिल्कुल घर पर आम शादी की तरह. पर मेरा मानना है कि यह विशेष और यादगार होगा और मैं इस विशेष पल के लिए तैयार होउंगी.’

वहीं जब सोहा से पूछा गया कि वो अपने घर के पारंपरिक परिधान को क्यों नहीं पहन रहीं हैं जिसे करीना कपूर ने अपनी शादी में पहना था तो उन्होंने कहा कि यह परिधान उनके घर की परंपरा है जो उनकी बडी अम्मी ने उनकी मां शर्मिला और उन्होंने बाद में उनकी भाभी करीना को दिया.

सोहा और कुणाल ने पिछले साल पेरिस में सगाई की थी. दोनों ने कई फिल्मों में साथ में भी काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola