''झुमली'' दर्शकों को पसंद आयेगी : हुमा कुरैशी

Updated at : 15 Jan 2015 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
''झुमली'' दर्शकों को पसंद आयेगी : हुमा कुरैशी

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपने संजीदा अभिनय के लिए जानी जाती है. वे जल्‍द ही कुछ इसी तरह की भूमिका में अपनी आगामी फिल्‍म ‘बदलापुर’ में नजर आयेंगी. उनका कहना है कि यह फिल्‍म उनके लिये बेहद खास है क्‍योंकि इस फिल्‍म में उन्‍हें अपने फेवरेट निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपने संजीदा अभिनय के लिए जानी जाती है. वे जल्‍द ही कुछ इसी तरह की भूमिका में अपनी आगामी फिल्‍म ‘बदलापुर’ में नजर आयेंगी. उनका कहना है कि यह फिल्‍म उनके लिये बेहद खास है क्‍योंकि इस फिल्‍म में उन्‍हें अपने फेवरेट निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करने का मौका मिला. फिल्‍म में वरुण धवन भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे.

हुमा ने एक पत्रिका के लॉचिंग के मौके पर फिल्‍म के बारे में बात करते हुए कहा कि,’ फिल्‍म में मेरा किरदार एक झुमली नामक लड़की का है. मेरे लिए यह फिल्‍म बेहद खास है क्‍योंकि इसका निर्देशन मेरे फेवरेट निर्देशन राम राघवन कर रहे हैं. मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं. मैंने उनकी फिल्‍म ‘एक हसीना थी’ और ‘जॉनी गद्दार’ देखी थी तब से ही उनके साथ काम करना चाहती थी.’

हुमा ने आगे बताया कि,’ मेरा किरदार दर्शकों को पसंद आयेगा. झुमली का किरदार ऐसा है जो मैंने राम राघवन की वजह से ही किया है.’ फिल्‍म में वरुण बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाते नजर आयेंगे. बॉलीवुड में वरुण की छवि एक चॉकलेटी हीरो की बनी हुई है लेकिन इस फिल्‍म में उनका रोल एकदम अलग है.

वरुण ने बताया था कि उनके दोस्‍तों ने उन्‍हें इस फिल्‍म को करने के लिए इनकार किया था क्‍योंकि उनका मानना था कि इससे उनके युवा प्रशंसक उनसे दूर हो जायेंगे. लेकिन वरुण का कहना है कि दर्शकों को उनकी यह भूमिका भी पसंद आयेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola