ePaper

रणबीर-कैट की ''अजब प्रेम की गजब कहानी'' के बीच आई डिंपल गर्ल दीपिका

Updated at : 13 Jan 2015 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
रणबीर-कैट की ''अजब प्रेम की गजब कहानी'' के बीच आई डिंपल गर्ल दीपिका

बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच अब रणबीर की एक्‍स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण आ गई हैं. जी हां खबर आ रही है कि एक अवार्ड फंक्‍शन के दौरान दीपिका ने कैटरीना से कहा कि रणबीर से शादी मत करना. इससे पहले खबर आई थी कि कैटरीना और रणबीर ने सगाई […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच अब रणबीर की एक्‍स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण आ गई हैं. जी हां खबर आ रही है कि एक अवार्ड फंक्‍शन के दौरान दीपिका ने कैटरीना से कहा कि रणबीर से शादी मत करना. इससे पहले खबर आई थी कि कैटरीना और रणबीर ने सगाई कर ली है. दोनों फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ में साथ नजर आनेवाले हैं. दीपिका इस अवार्ड फंक्‍शन में अकेली पहुंची थी, इससे पहले वो कई फंक्‍शंस में रणवीर सिंह के साथ नजर आ चुकी हैं.

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार एक अवार्ड फंक्‍शन में पहुंची दीपिका से जब पूछा गया कि वे कैटरीना को क्‍या सलाह देना चाहेंगी, तो दीपिका ने हंसते हुए कहा कि रणबीर कपूर से शादी मत करना. अब यह बात उन्‍होंने मजाक में कही यह गुस्‍से में यह तो वे ही बेहतर जानती हैं. वहीं दीपिका के बारे में कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि रणवीर सिंह ने दीपिका के घर जाकर उनका हाथ मांगा है.

दीपिका के परिवारवालों ने हामी भर दी है. रणवीर ने दीपिका के घर में लंच भी किया था. वहीं दीपिका फिर एकबार रणवीर के साथ फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में नजर आयेंगी. इससे पहले दोनों फिल्‍म ‘गोलियों की रासलीला- रामलीला’ में नजर आये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola