ePaper

पाकिस्तान में दिलीप कुमार का पैतृक घर बनेगा संग्रहालय

Updated at : 13 Jan 2015 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में दिलीप कुमार का पैतृक घर बनेगा संग्रहालय

पेशावर: पाकिस्तान में खैबर पख्तूनखवा प्रांत की सरकार ने आज कहा कि बालीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के पैतृक घर की मरम्मत करायी जाएगी और उसे संग्रहालय तथा राष्ट्रीय धरोहर स्थल बनाया जाएगा. म्यूजियम पेशावर के निदेशक बख्त मुहम्मद ने कहा कि पहले चरण में उनके क्षतिग्रस्त घर की मरम्मत करायी जाएगी.उसके बाद घर […]

विज्ञापन

पेशावर: पाकिस्तान में खैबर पख्तूनखवा प्रांत की सरकार ने आज कहा कि बालीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के पैतृक घर की मरम्मत करायी जाएगी और उसे संग्रहालय तथा राष्ट्रीय धरोहर स्थल बनाया जाएगा.

म्यूजियम पेशावर के निदेशक बख्त मुहम्मद ने कहा कि पहले चरण में उनके क्षतिग्रस्त घर की मरम्मत करायी जाएगी.उसके बाद घर को संरक्षित रख कर उसे संग्रहालय का रुप दिया जाएगा ताकि यह राष्ट्रीय धरोहर बन सके. दोनों देशों में लोकप्रिय दिलीप कुमार उर्फ यूसुफ खान का जन्म 1922 में पेशावर में हुआ था.पाकिस्तान में लंबे समय से उनके पैतृक घर की मरम्मत कराए जाने की मांग होती रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola