नये साल में शादी करेंगे दबंग सलमान ?

Updated at : 19 Dec 2014 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
नये साल में शादी करेंगे दबंग सलमान ?

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का कहना है आनेवाले साल में तीनों ‘खान’ की मौजूदगी वाली फिल्‍म करने के बजाय वो शादी करना पसंद करेंगे. इससे तो लगता है कि शायद दर्शकों को यह खुशखबरी मिले कि वो अगले साल शादी कर रहे हैं. सलमान ने ये बातें मुंबई में बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स 2014 […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का कहना है आनेवाले साल में तीनों ‘खान’ की मौजूदगी वाली फिल्‍म करने के बजाय वो शादी करना पसंद करेंगे. इससे तो लगता है कि शायद दर्शकों को यह खुशखबरी मिले कि वो अगले साल शादी कर रहे हैं. सलमान ने ये बातें मुंबई में बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स 2014 के दौरान कही.

सलमान से यह पूछे जाने पर कि क्‍या आप वर्ष 2015 में आप तीनों खान (सलमान, आमिर, शाहरुख) साथ में काम करना चाहेंगे? जवाब में सलमान ने कहा, ‘मैं तीनों खान को एक फिल्म में काम करता देखने की बजाय अपनी शादी होती देखूंगा.’

लगता है सलमान तीनों खान की मौजूदगी वाली फिल्‍म नहीं करना चाहते हैं. वहीं सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग में खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट करीना कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म में सलमान एक मुस्लिम युवक क किरदार निभायेंगे जबकि करीना एक ब्राह्मण लड़की के रूप में नजर आयेंगी. इससे पहले दोनों कलाकार फिल्‍म ‘बॉडीगार्ड’ में नजर आये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola