मेल एक्टर होती तो कैटरीना संग रोमांस करती : सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और अरबाज खान अपनी आगामी फिल्म ‘डॉली की डोली’ के प्रमोशन को लेकर सलमान खान के रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ पहुंचे. इस मौके पर सलमान और अरबाज ने स्टेज पर डांस तो किया ही साथ ही दर्शकों को हंसाया भी. वहीं सोनम घर के अंदर जाकर प्रतिभागियों से मिलीं. फिल्म […]
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और अरबाज खान अपनी आगामी फिल्म ‘डॉली की डोली’ के प्रमोशन को लेकर सलमान खान के रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ पहुंचे. इस मौके पर सलमान और अरबाज ने स्टेज पर डांस तो किया ही साथ ही दर्शकों को हंसाया भी. वहीं सोनम घर के अंदर जाकर प्रतिभागियों से मिलीं. फिल्म में सोनम एक लुटेरी दुल्हन का किरदार निभा रही हैं.
घरवालों से मिलने के बाद सोनम बाहर आयीं और उन्होंने सलमान के साथ फिल्म ‘दबंग’ के एक गाने पर डांस किया. जैसा कि सलमान हमेशा करते हैं उन्होंने सोनम की भी टांग खींचनी शुरू कर दी. सलमान ने सोनम के पिता अनिल कपूर के बारे में, उनकी फिल्मों के बारे में कई सवाल पूछे. लेकिन सोनम किसी भी सवाल का सही ढंग से जवाब नहीं दे पायीं.
इसके बाद जब सलमान ने सोनम से पूछा कि अगर वो कोई मेल एक्टर होती तो किस एक्ट्रेस के साथ डेट करना पसंद करती? सोनम ने बिना कुछ सोचे-समझे कहा कि वो कैटरीना के साथ डेट करती. अब सलमान के सोचने की बारी थी. कभी कैटरीना और सलमान एक दूसरे के करीब हुआ करते थे यह तो सब जानते हैं. वहीं सोनम ने आगे यह भी कहा कि वो कैटरीना को पहले से पसंद करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










