”रॉबर्ट डी नीरो” और ”अमिताभ बच्चन” की तुलना किसी से नहीं की जा सकती :फरहान

हैदराबाद : बॉलीवुड के जोनमाने अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर का कहना है कि उन पर हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो का बहुत गहरा प्रभाव है और वह उनके साथ काम करना पसंद करेंगे. फिलहाल फरहान फिल्म ‘वजीर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. फरहान ने कहा,’ बच्चन और डी नीरो के मुरीद होने के कारण मुझ पर […]
हैदराबाद : बॉलीवुड के जोनमाने अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर का कहना है कि उन पर हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो का बहुत गहरा प्रभाव है और वह उनके साथ काम करना पसंद करेंगे. फिलहाल फरहान फिल्म ‘वजीर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.
फरहान ने कहा,’ बच्चन और डी नीरो के मुरीद होने के कारण मुझ पर उनका प्रभाव पड़ाऔर लोगों में अभिनय प्रतिभा का आनंद लेने में मुझे मदद मिली. किसे किसके खिलाफ रखना है ? मुझे नहीं पता. मेरा मानना है कि यदि मेरा वश चले तो मैं डी नीरो के साथ फिल्म में काम करना चाहूंगा.’
फरहान ने आगे कहा,’ डी नीरो का मुझ पर गहरा प्रभाव है. वह मेरे लिए आदर्श की तरह हैं. मैं निश्चित तौर पर उनके साथ काम करना पसंद करुंगा. मैं बहुत कम उम्र से ही उनके काम का प्रशंसक हूं.’
वहीं फिल्म ‘वजीर’ में अमिताभ बच्चन के साथ मुख्य भूमिका निभा रहे 40 साल के फरहान ने कहा कि वह डी नीरो और बच्चन के मुरीद हैं और दोनों अभिनेताओं की तुलना नहीं की जा सकती. वे दोनों से ही खासा प्रभावित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










