आमिर ने दिलीप कुमार के जल्द ठीक होने की कामना की

वाराणसी : सुपरस्टार आमिर खान ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के जल्द ठीक होने की कामना की है. निमोनिया के इलाज के लिए दिलीप कुमार मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं. ‘धूम 3’ के अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘पीके’ के प्रचार के लिए वाराणसी में मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि अभिनेता (91) कई सारे […]
वाराणसी : सुपरस्टार आमिर खान ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के जल्द ठीक होने की कामना की है. निमोनिया के इलाज के लिए दिलीप कुमार मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं. ‘धूम 3’ के अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘पीके’ के प्रचार के लिए वाराणसी में मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि अभिनेता (91) कई सारे भारतीय अभिनेताओं के लिए एक प्रेरणा हैं.
आमिर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने भी टीवी पर देखा कि यूसुफ साहब (दिलीप कुमार) स्वस्थ्य नहीं हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं. हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. मैं यूसुफ साहब का बहुत बडा प्रशंसक हूं. मैंने उनकी फिल्मों को देखकर बहुत कुछ सीखा है. भारतीय अभिनेता उनसे बहुत हद तक प्रभावित हैं.’’
आमिर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री से अनुरोध करेंगे कि वे 19 दिसंबर को रिलीज होने जा रही उनकी फिल्म को देखें. आमिर ने कहा, ‘‘मैं उनसे मेरी फिल्म को देखने का अनुरोध करुंगा. लेकिन प्रधानमंत्री पहले से ही अपने काम में बहुत व्यस्त हैं लेकिन अगर वे इस फिल्म को दखेंगे तो मुङो खुशी होगी.’’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




