ममता कुलकर्णी की ”विवादित जिदंगी” को पर्दे पर साकार करेगी सनी लियोन

Updated:
विज्ञापन
ममता कुलकर्णी की ”विवादित जिदंगी” को पर्दे पर साकार करेगी सनी लियोन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी पर फिल्‍म बनने जा रही है. इस फिल्‍म में ममता का रोल अभिनेत्री सनी लियोन निभायेंगी. कुछ दिनों पहले ही फोटोग्राफर जयेश सेठ ने ममता कुलकर्णी की विवादित लाइफ पर फिल्‍म बनाने की बात कही थी. अब सुनने में आ रहा है कि ममता के किरदार के लिए जयेश […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी पर फिल्‍म बनने जा रही है. इस फिल्‍म में ममता का रोल अभिनेत्री सनी लियोन निभायेंगी. कुछ दिनों पहले ही फोटोग्राफर जयेश सेठ ने ममता कुलकर्णी की विवादित लाइफ पर फिल्‍म बनाने की बात कही थी. अब सुनने में आ रहा है कि ममता के किरदार के लिए जयेश सनी लियोन को साइन करना चाहते हैं.

वहीं इस बारे में जयेश सेठ का कहना है कि,’ ममता के रोल के लिए मेरे दिमाग में सबसे पहले सनी लियोन का ध्‍यान आया क्‍योंकि दोनों को चेहरा काफी हद तक मिलता-जुलता है. दोनों का चेहरा बेहद मासूम है. वहीं अभी कुछ भी कहना जल्‍दबाजी होगी जब तक कि मैं स्क्रिप्‍ट पूरी नहीं कर लेता. मेरे दिमाग में कई और नाम भी है.’

सनी लियोन इन दिनों ‘कुछ कुछ लोचा है’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म को पहला पोस्‍टर लांच हो चुका है. फिल्‍म में सनी एक मशहूर अभिनेत्री और राम कपूर एक अमीर गुजराती को किरदार निभाते नजर आयेंगे. इसके अलावा सनी फिल्‍म ‘मस्‍तीजादे’ में भी नजर आयेंगी. फिल्‍म में तुषार कपूर भी मुख्‍य भूमिका में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola