ePaper

करण की फिल्‍म ''ए दिल है मुश्किल'' में ऐश्‍वर्या-रणबीर-अनुष्‍का की तिकड़ी

Updated at : 02 Dec 2014 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
करण की फिल्‍म ''ए दिल है मुश्किल'' में ऐश्‍वर्या-रणबीर-अनुष्‍का की तिकड़ी

बॉलीवुड के जानेमाने निर्माता-निर्देशक करण जौहर अपनी आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ के लिए ऐश्‍वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा को कास्‍ट किया है. वहीं करण ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि फिल्‍म 3 जून 2016 को रिलीज होगी. अनुष्‍का-रणबीर की जोडी अगले साल रिलीज होने वाली फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने निर्माता-निर्देशक करण जौहर अपनी आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ के लिए ऐश्‍वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा को कास्‍ट किया है. वहीं करण ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि फिल्‍म 3 जून 2016 को रिलीज होगी. अनुष्‍का-रणबीर की जोडी अगले साल रिलीज होने वाली फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ में नजर आनेवाली है. फिल्‍म में करण जौहर निगेटिव भूमिका में नजर आयेंगे.

इससे पहले फिल्‍म इडंस्‍ट्री में आमिर खान के साथ ऐश्‍वर्या राय के कम बैक करने की खबरें आ रही थी. लेकिन सूत्रों केअनुसार करण ने प्‍लान चेंज करते हुए ऐश्‍वर्या, अनुष्‍का और रणबीर को साइन किया है. दर्शकों के लिए यह खुशखबरी है कि इन तीनों कलाकारों को वे एक साथ पर्दे पर देख पायेंगे. वहीं ऐश्‍वर्या लंबे समय के बाद फिल्‍मों में अपनी वापसी कर रही हैं.

वहीं करण का कहना है कि वे हमेशा ही ऐश्‍वर्या के साथ काम करना चाहते थे. इससे पहले भी करण ने कुछ फिल्‍मों के लिए ऑफर किया था, लेकिन बात नहीं बन पाई थी. अब आखिरकार उनकी इच्‍छा पूरी हो गई और वे ऐश्‍वर्या को अपनी अगली फिल्‍म में कास्‍ट कर रहे हैं.

करण हमेशा अपनी रोमांटिक फिल्‍मों के लिए जाने जाते हैं. दर्शक उनकी फिल्‍मों को खासा पसंद करते हैं. फिल्‍म ‘कुछ कुछ होता है’ से उन्‍होंने अपने निर्देशन की शुरुआत की थी. शाहरुख-काजोल की जोडी ने दर्शकों को अपनी अदाकारी से खासा प्रभावित किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola