शिव बनेंगे सलमान खान, पार्वती की तलाश जारी

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान अमीश त्रिपाठी के उपन्यास ‘मेलूहा के मृत्युंजय’ पर बनने वाली फिल्म में शिव का किरदार निभायेंगे. लेकिन पार्वती की तलाश अभी जारी है. वर्ष 2010 में इस उपनयास की लोकप्रियता को देखकर निर्माता-निर्देशककरण जौहर ने इसपर फिल्म बनाने के बारे में सोचा था. अब वे इस पर फिल्म बनाने […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान अमीश त्रिपाठी के उपन्यास ‘मेलूहा के मृत्युंजय’ पर बनने वाली फिल्म में शिव का किरदार निभायेंगे. लेकिन पार्वती की तलाश अभी जारी है. वर्ष 2010 में इस उपनयास की लोकप्रियता को देखकर निर्माता-निर्देशककरण जौहर ने इसपर फिल्म बनाने के बारे में सोचा था. अब वे इस पर फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं.
वहीं फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा का कहना है कि,’ फिल्म में लीड रोल यानि शिव का किरदार सलमान खान निभायेंगे. लेकिन पार्वती के रोल में कौन होंगी इसकी तलाश जारी है. जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी जायेगी.’
हालांकि उपन्यास ‘मेलूहा के मृत्युंजय’ में बताई गई शिव की कहानी पर कई धार्मिक संगठनों को एतराज हुआ था. इसलिए फिल्म की चर्चाएं अभी से शुरू हो गई है. वहीं सलमान को शिव के किरदार में देखना दर्शकों के लिए हैरानी भरा होगा. पार्वती के लिये करीना कपूर को चुना गया था लेकिन शूटिंग में हो रही देरी को देखते हुये करीना ने फिल्म से किनारा कर लिया.
सलमान इससे पहले फिल्म ‘किक’ से धमाल मचा चुके हैं. वहीं इनदिनों वे अपना आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में उनके आपेजिट करीना कपूर है. फिल्म एक मुस्लिम लडके और हिंदू लडकी की कहानी पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




