ePaper

अब बायोपिक फिल्‍मों में काम करने चाहते हैं खिलाडी अक्षय कुमार

Updated at : 25 Nov 2014 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
अब बायोपिक फिल्‍मों में काम करने चाहते हैं खिलाडी अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हमेशा ही कुछ अलग फिल्‍मों में काम करते हैं. अक्षय ने एक्‍शन से लेकर कॉमेडी तक अपने अभिनय से दर्शकों पर जादू चलाया है. दर्शक उन्‍हें हर किरदार में देखना पसंद करते हैं. लेकिन अब वे बायोपिक फिल्‍में में काम करना चाहते हैं. इससे पहले अक्षय फिल्‍म ‘द शौकीन्‍स’ में […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हमेशा ही कुछ अलग फिल्‍मों में काम करते हैं. अक्षय ने एक्‍शन से लेकर कॉमेडी तक अपने अभिनय से दर्शकों पर जादू चलाया है. दर्शक उन्‍हें हर किरदार में देखना पसंद करते हैं. लेकिन अब वे बायोपिक फिल्‍में में काम करना चाहते हैं. इससे पहले अक्षय फिल्‍म ‘द शौकीन्‍स’ में नजर आये थे. फिल्‍म में उनकी भूमिका एक कॉमेडियन हीरो की थी जो संघर्ष करता है.

बॉलीवुड में इनदिनों जीवनी पर आधारित फिल्‍में बन रही है. वहीं अक्षय भी चाहते है कि वे भी किसी की जीवनी पर आधारित फिल्म में काम करें. इससे पहले ‘भाग मिल्‍खा भाग’ और ‘मैरी कॉम’ जैसी फिल्‍में बन चुकी है. अक्षय फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘बेबी’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में अक्षय ने जबरदस्‍त स्‍टंट किया है.

अक्षय का कहना है कि,’ फिलहाल उनके पास ऐसी किसी भी फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट नहीं आई है. अगर उन्‍हें ऐसा रोल ऑफर होता है तो वे जरुर करना चाहेंगे. मुझे नहीं पता मैं किस पर्सनैलिटी का किरदार निभा सकता हूं. मेरे लिए किसी का नाम लेना मुश्किल है. अब देखना है कि मेरी यह मुराद कब पूरी होती है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola