ePaper

अनुराग की फिल्‍म में कैटरीना नहीं होगी रणबीर के आपोजिट

Updated at : 25 Nov 2014 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
अनुराग की फिल्‍म में कैटरीना नहीं होगी रणबीर के आपोजिट

बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ और अभिनेता रणवीर कपूर को दोबारा एकसाथ फिल्‍मों में देखने की उम्‍मीद रखने वालों को निराशा हो सकती है. अनुराग बसु ने कहा है कि किशोर कुमार की जीवनी पर बन रहीं फिल्‍म में रणबीर के आपोजिट कैटरीना कैफ नहीं होंगी. वहीं कुछ दिनों पहले ही अनुराग बसु ने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ और अभिनेता रणवीर कपूर को दोबारा एकसाथ फिल्‍मों में देखने की उम्‍मीद रखने वालों को निराशा हो सकती है. अनुराग बसु ने कहा है कि किशोर कुमार की जीवनी पर बन रहीं फिल्‍म में रणबीर के आपोजिट कैटरीना कैफ नहीं होंगी. वहीं कुछ दिनों पहले ही अनुराग बसु ने यह भी बताया था कि वे आगामी दो सालों तक रणबीर के साथ काम करनेवाले हैं.

अनुराग ने बताया,’ कैटरीना के पास फिल्‍म के लिए डेट्स नहीं हैं. इसलिये दोनों इस फिल्‍म में साथ काम नहीं कर पायेंगे.’ कैटरीना और रणबीर एकसाथ फिल्‍म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में नजर आये थे. दोनों की जोडी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.

वहीं कैटरीना अनुराग की फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ में लीड रोल में नजर आयेंगी. कैटरीना की तारीफ करते हुये अनुराग ने बताया,’ वे हमेशा से ही कैटरीना के साथ फिल्‍में करना चाहते हैं. मैंने इस फिल्‍म में ही नहीं बल्कि ‘बर्फी’ में भी उनको कास्‍ट करना चाहा था लेकिन तब भी उन्‍हें डेट्स की प्रॉब्‍लम थी. इसलिये हम साथ काम नहीं कर पाये.’

अनुराग रणबीर के भी फैन हैं. उनका कहना है कि,’ वे अपनी फिल्‍मों के लिये रणबीर को फिट मानते हैं. वे एक अच्‍छे अभिनेता हैं. मैं कभी उनको सामने रखकर स्‍टोरी नहीं लिखता. लेकिन रणबीर हर रोल में फिट बैठते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola