ePaper

''हैप्‍पी एंडिंग'' के पहले वीकेंड की कमायी सिर्फ 15 करोड़

Updated at : 25 Nov 2014 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
''हैप्‍पी एंडिंग'' के पहले वीकेंड की कमायी सिर्फ 15 करोड़

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सैफ अली खान की फिल्‍म ‘हैप्‍पी एंडिंग’ ने अपने पहले वीकेंड के दौरान केवल 15 करोड रुपये की ही कमाई की है. फिल्‍म में सैफ के अलावा इलियाना डिक्रूज और गोविंदा मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. सैफ अली खान ने अपने होम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म ‘हैपी एंडिंग’ बनाई है. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सैफ अली खान की फिल्‍म ‘हैप्‍पी एंडिंग’ ने अपने पहले वीकेंड के दौरान केवल 15 करोड रुपये की ही कमाई की है. फिल्‍म में सैफ के अलावा इलियाना डिक्रूज और गोविंदा मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. सैफ अली खान ने अपने होम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म ‘हैपी एंडिंग’ बनाई है.

फिल्‍म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी. फिल्‍म को निर्देशन राज निधिमोरु और कृष्‍णा डीके की जोडी ने किया है. राज और डीके की इस जोड़ी ने इससे पहले फिल्‍म ‘गो गोवा गॉन’ को निर्देशन किया था. फिल्‍म ने पहले दिन महज चार करोड की कमाई की थी.

फिल्‍म में प्रीति जिंटा ने कैमियो किया है. वहीं प्रीति को दर्शकों ने फिल्‍म में पसंद किया है. प्रीति ने सबका धन्‍यवाद किया है. वे इससे पहले सैफ के साथ फिल्‍म ‘सलाम नमस्‍ते’ में नजर आई थी. फिल्‍म को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.

‘हैप्‍पी एंडिंग’ को दर्शकों का कोई खास रिस्‍पांस नहीं मिल रहा है. गोविंदा इस फिल्‍म में लंबे अरसे बाद नजर आये है. उम्मीद यह जताई जा रही थी कि यह फिल्म मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, पुणे जैसे बड़े शहरों तथा मल्टीप्लेक्सेस में अच्छा व्यवसाय करेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola