पर्दे पर फिर रोमांस करते दिखेंगे शाहरुख-कैटरीना

बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो कहे जाहे जाने वाले शाहरुख खान पर्दे पर एक बार फिर से रोमांस करते नजर आने वाले हैं. खबर है कि शाहरुख एक बार फिर से फिल्मी जगत की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ के साथ अगली फिल्म में काम करने वाले हैं. यह फिल्म यशराज बैनर तले बनने वाली है. फिल्म […]
बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो कहे जाहे जाने वाले शाहरुख खान पर्दे पर एक बार फिर से रोमांस करते नजर आने वाले हैं. खबर है कि शाहरुख एक बार फिर से फिल्मी जगत की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ के साथ अगली फिल्म में काम करने वाले हैं. यह फिल्म यशराज बैनर तले बनने वाली है. फिल्म का निर्माण आदित्य चोपडा करेंगे.
आदित्य चोपडा फिल्म की कहानी पर पहले से ही काम कर रहे हैं. बताया जाता है कि फिल्म में काम करने के लिए आदित्य ने शाहरुख को अप्रोच भी किया है. शाहरुख ने इस फिल्म में काम करने के लिए मौखिक तौर पर हामी भी भर दी है. खबर है कि दोनों ने फिल्म की स्टोरी पर चर्चा भी की है. आदित्य इस फिल्म में शाहरुख के ऑपोजिट कटरीना को लेने का मन बना रहे हैं. हलांकि फिल्म का टाइटल क्या होगा इसका खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन जानकारी के मुताबिक यह एक रोमांटिक फिल्म होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










