ePaper

''हैप्‍पी एंडिंग'' के डॉयलॉग्‍स पर सेंसर बोर्ड की कैंची

Updated at : 19 Nov 2014 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
''हैप्‍पी एंडिंग'' के डॉयलॉग्‍स पर सेंसर बोर्ड की कैंची

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज की आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी एंडिंग’ को सेंसर बोर्ड की तरफ से ‘यूए सर्टिफिकेट’ मिला है. वहीं खबरें आ रही हैं कि बोर्ड फिल्‍म के एक संवाद को हटवाना चाहती है. फिल्‍म के एक सीन में सैफ ‘नेकेड लडकियां (नग्‍न लडकियां)’ कहते हैं, जिसे बोर्ड […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज की आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी एंडिंग’ को सेंसर बोर्ड की तरफ से ‘यूए सर्टिफिकेट’ मिला है. वहीं खबरें आ रही हैं कि बोर्ड फिल्‍म के एक संवाद को हटवाना चाहती है. फिल्‍म के एक सीन में सैफ ‘नेकेड लडकियां (नग्‍न लडकियां)’ कहते हैं, जिसे बोर्ड ने हटाने को कहा है.

फिल्‍म में लीड रोल में नजर आ रहे सैफ फिल्‍म के निर्माता भी हैं. इसके अलावा भी फिल्‍म में कई ऐसे शब्‍दों को इस्‍तेमाल किया गया है जिसे सेंसर बोर्ड ने आपत्तिजनक बताया है. उन शब्‍दों को बोर्ड ने म्‍यूट करने को कहा है. वहीं फिल्‍म में गोविंदा और कल्कि कोचलीन भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

फिल्‍म में सैफ एक हॉलीवुड राइटर को किरदार निभायेंगे और गोविंदा मेगास्‍टार अरमान के किरदार में नजर आयेंगे. सैफ इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. इससे पहले सैफ फिल्‍म ‘हमशकल्‍स’ में नजर आये थे. वहीं सैफ ने ‘हैप्‍पी एंडिंग’ के बारे में बताया है कि,’ये फिल्‍म एकदम अलग है. ये दर्शकों को ध्‍यान में रखकर बनाई गई फिल्‍म हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola