ePaper

''हैप्‍पी एं‍डिंग'' में डांस के अलावा गोविंदा की फिट बॉडी करेगी दर्शको को हैरान

Updated at : 19 Nov 2014 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
''हैप्‍पी एं‍डिंग'' में डांस के अलावा गोविंदा की फिट बॉडी करेगी दर्शको को हैरान

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और डांसर गोविंदा अपनी आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी एंडिंग’ में एकदम फिट और सिक्‍स पैक्‍स के साथ नजर आयेंगे. वे काफी अर्से बाद फिल्‍मों में इंट्री कर रहे हैं. फिल्‍म में सैफ अली खान और इलियाना डिक्रूज भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. इससे पहले गोविंदा फिल्‍म ‘किल दिल’ में नजर आये […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और डांसर गोविंदा अपनी आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी एंडिंग’ में एकदम फिट और सिक्‍स पैक्‍स के साथ नजर आयेंगे. वे काफी अर्से बाद फिल्‍मों में इंट्री कर रहे हैं. फिल्‍म में सैफ अली खान और इलियाना डिक्रूज भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. इससे पहले गोविंदा फिल्‍म ‘किल दिल’ में नजर आये थे. जो शुक्रवार को रिलीज हुई थी.

गोविंदा सीनियर हीरो में शामिल हो गये हैं. फिल्‍म का गाना ‘जी फाड के…’ को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं. गोविंदा के डांस की दीवानगी तो अभी भी दर्शकों में बनी हुई है. फिल्‍म में गोविंदा बॉलीवुड मेगास्‍टार अरमान के किरदार में नजर आयेंगे. वहीं खबरें आ रही है कि जब गोंविंदा से इस फिल्‍म में काम करने का प्रपोजल रखा गया था तो उन्‍होंने फौरन हामी भर दी थी.

फिल्‍म के डायरेक्‍टर राज और डीके बताते हैं कि,’ गोविंदा बहुत ही सर्पोटिव इंसान है. जब फिल्‍म के बारे में हमने उन्‍हें बताया था तो वे तुरंत राजी हो गये थे. वे हंसमुख व्‍यक्ति हैं.’ फिल्‍म में गोविंदा के डांस के अलावा दर्शकों को उनकी फिट बॉडी देखने का भी मौका मिलेगा.

वहीं फिल्‍म के बारे में सैफ का कहना है कि,’ गोविंदा एक बहुत अच्‍छे डांसर हैं. साथ ही एक बहुत अच्‍छी इंसान भी. उनके साथ काम कर बेहद अच्‍छा लगा और मजा भी आया.’ सैफ फिल्‍म में एक हॉलीवुड लेखक की भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्‍म में कल्कि कोचलीन भी नजर आयेंगी. फिल्‍म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola