शाहरुख-सलमान दोनों ने दिया बहन अर्पिता को आशीर्वाद...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान के बीच दूरियों की खबर कई सालों से सुर्खियों में है. लेकिन सलमान की बहन अर्पिता खान की हल्दी और संगीत की रस्म में दोनों साथ नजर आये. वहीं शाहरुख ने पहले भी कहा था कि अर्पिता की शादी में जरुर जाउंगा, मैंने उसे गोद में […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान के बीच दूरियों की खबर कई सालों से सुर्खियों में है. लेकिन सलमान की बहन अर्पिता खान की हल्दी और संगीत की रस्म में दोनों साथ नजर आये. वहीं शाहरुख ने पहले भी कहा था कि अर्पिता की शादी में जरुर जाउंगा, मैंने उसे गोद में खिलाया है. इस मौके पर दोनों ने एकदूसरे को गले भी लगाया.
अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हो रही है. शादी 18 नवंबर को है. सलमान ने शादी के लिए हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस को बुक कराया है. इस मेहंदी और संगीत के मौके पर कई और हस्तियां भी मौजूद थी. अभिनेत्री अमृता अरोडा हल्दी में शामिल हुई. हल्दी में शाहरुख और सलमान एकदूसरे के करीब नजर आये. दोनों ने अर्पिता को गले से लगाकर उसे आर्शीर्वाद भी दिया.
बॉलीवुड हस्तियों में भी कई लोग शादी की लिस्ट में शामिल है. महानायक अमिताभ बच्चन इस शादी में शामिल हो सकते है. इसके अलावा सलमान ने शाहरुख को भी शादी का न्योता दिया है. आमिर खान भी इस शादी में शामिल होगे वो सलमान के खास दोस्त भी है. शादी में कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, सैफ अली खान, रितिक रोशन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, करण जौहर और डेविड धवन भी शामिल होंगे.
मंगलवार को हो रही शादी में ‘हैदराबादी बिरयानी’, ‘हलीम’ और ‘पत्थर का गोश्त’ जैसे लोकप्रिय दक्कनी लजीज पकवान मेहमानों को परोसे जाएंगे.सलमान ने शादी के लिए लक्जरी हेरीटेज होटल ‘ताज फलकनुमा’ को दो दिन के लिए बुक कराया है और इस शादी के लिए होटल को विशेष तरीके से सजाया गया है. आयुष शर्मा और अर्पिता काफी समय से एकदूसरे के करीब थे अब 18 नवंबर को दोनों परिणय सुत्र में बंध जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




