ePaper

जानिए शादी में शामिल होनेवाले VIP मेहमानों की लिस्‍ट, सलमान शादी को लेकर...

Updated at : 16 Nov 2014 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
जानिए शादी में शामिल होनेवाले VIP मेहमानों की लिस्‍ट, सलमान शादी को लेकर...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान इनदिनों अपनी बहन अर्पिता खान की शादी को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. अर्पिता की शादी 18 नवंबर को आयुष शर्मा के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी. सभी जानना चाहते है कि इस शादी में कौन-कौन सी बडी हस्तियां शामिल होगी. सलमान ने भी मेहमानों कर लिस्‍ट पुरी कर ली […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान इनदिनों अपनी बहन अर्पिता खान की शादी को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. अर्पिता की शादी 18 नवंबर को आयुष शर्मा के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी. सभी जानना चाहते है कि इस शादी में कौन-कौन सी बडी हस्तियां शामिल होगी. सलमान ने भी मेहमानों कर लिस्‍ट पुरी कर ली है. शादी की पूरी तैयारी सलमान खुद देख रहें है.

सलमान की मेहमानों की लिस्‍ट में कई बडी हस्तियों के नाम शामिल है. सलमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस शादी को न्‍योता दिया था. मोदी ने इस शादी के लिए हां भी कर दी थी लेकिन मोदी अमेरिका दौरे पर होने के कारण इस शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे. वहीं खबरें आ रही है कि सलमान ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को भी निमंत्रण भेज चुके है.

बॉलीवुड हस्तियों में भी कई लोग शादी की लिस्‍ट में शामिल है. महानायक अमिताभ बच्‍चन इस शादी में शामिल हो सकते है. इसके अलावा सलमान ने शाहरुख को भी शादी का न्‍योता दिया है. आमिर खान भी इस शादी में शामिल होगे वो सलमान के खास दोस्‍त भी है. शादी में कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, सैफ अली खान, रितिक रोशन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, करण जौहर और डेविड धवन भी शामिल होंगे.

बॉलीवुड की तो बात हो गई वहीं शादी में साउथ के कुछ मशहूर कलाकार शामिल होंगे. जानेमाने टॉलीवुड अभिनेता चिरंजीवी और उनके बेटे रामचरन तेजा, वेंकटेश और नागार्जुन भी इस शादी में शिर‍कत करेंगे. वहीं खबरें आ रही है कि सलमान ने शादी के लिए हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस को 2 करोड में बुक किया है. वहीं शादी को लेकर दोनों परिवार खासा व्‍यस्‍त है. सलमान भी शादी को लेकर खासा उत्‍साहित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola