''हैप्पी एंडिंग'' का पोस्टर रिलीज- गोविंदा पीछे तो सैफ है कंफ्यूज...

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और गोविंदा की फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ को पोस्टर लांच हो गया है. फिल्म में कल्कि कोचलीन, इलियाना डिक्रूज, गोविंदा और छोटे नवाब सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को लेकर सैफ खासा उत्साहित है. इससे पहले वे फिल्म ‘हमशकल्स’ में आये थे. फिल्म को राज और […]
बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और गोविंदा की फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ को पोस्टर लांच हो गया है. फिल्म में कल्कि कोचलीन, इलियाना डिक्रूज, गोविंदा और छोटे नवाब सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को लेकर सैफ खासा उत्साहित है. इससे पहले वे फिल्म ‘हमशकल्स’ में आये थे.
फिल्म को राज और डीके ने डायरेक्ट किया है. गोविंदा बडे अर्से बाद फिल्मों में वापसी कर रहें है. इसके अलावा गोविंदा फिल्म ‘किल-दिल’ में भी नजर आयेंगे. ‘किल दिल’ में वे पहली बार निगेटिव भूमिका में नजर आयेंगे. सैफ ने गोविंदा के बारे में बताया था कि वे बहुत ही बेहतरीन कलाकार है.
फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है. पोस्टर में सैफ कंफ्यूज नजर आ रहें है. गोविंदा उनके पीछे खडे है. सैफ का कहना है कि गोविंदा डांस और एक्टिंग को दिल से जीते है. फिल्म दर्शकों को पसंद आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




