ePaper

हैप्पी न्यू ईयर की कमाई 300 करोड़, बिग बी ने दी शाहरुख-फराह को बधाई

Updated at : 04 Nov 2014 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
हैप्पी न्यू ईयर की कमाई 300 करोड़, बिग बी ने दी शाहरुख-फराह को बधाई

फराह खान की नयी हिट मूवी हैप्पी न्यू ईयर की कमाई 300 करोड़ को पार कर गयी है. यह आंकड़ा देश और विदेश दोनों जगहों पर की गयी कमाई को लेकर है. फिल्म के रिलीज से पहले ही यह उम्मीद थी कि यह मूवी 300 करोड़ का आंकड़ा छूएगी. फिल्म के इतना अच्छा बिजनेस करने […]

विज्ञापन

फराह खान की नयी हिट मूवी हैप्पी न्यू ईयर की कमाई 300 करोड़ को पार कर गयी है. यह आंकड़ा देश और विदेश दोनों जगहों पर की गयी कमाई को लेकर है. फिल्म के रिलीज से पहले ही यह उम्मीद थी कि यह मूवी 300 करोड़ का आंकड़ा छूएगी.

फिल्म के इतना अच्छा बिजनेस करने से फराह खान जो कि फिल्म की निर्माता और निर्देशक दोनों हैं वह काफी खुश होंगी. वैसे इस फिल्म का निर्माण 150 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. फिल्म के इतना अच्छा बिजनेस करने में अमिताभ बच्चन ने ट्विट कर फराह खान को बधाई दी है.

अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हैप्पी न्यू ईयर ने देश और विदेश में 300 करोड़ की कमाई कर ली है, इसके लिए शाहरुख खान और फराह खान को बधाई. उन्होंने मजाकिया अंदाज में फराह से सवाल भी किया है कि हम कब एक साथ काम करेंगे?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola