शाहरुख ने फैंस से कहा ''बर्थडे मनाने के लिए धन्यवाद...''

‘किंग ऑफ रोमांस’ यानि अभिनेता शाहरुख खान ने अपने 49 वें के मौके पर फैंस को धन्यवाद दिया है. शाहरुख को अपने इस बथर्ड पर दोहरी खुशी मिली है. उनकी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ लगातार अच्छी कमाई कर रही है और कई रिकॉर्ड तोड रही है. उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से अपने प्रशंसकों को धन्यवाद […]
‘किंग ऑफ रोमांस’ यानि अभिनेता शाहरुख खान ने अपने 49 वें के मौके पर फैंस को धन्यवाद दिया है. शाहरुख को अपने इस बथर्ड पर दोहरी खुशी मिली है. उनकी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ लगातार अच्छी कमाई कर रही है और कई रिकॉर्ड तोड रही है. उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है.
शाहरुख ने ट्वीटर पर लिखा है कि,’मन्नत के लिए बहुत सारे लोग आये. इतने प्यार से मेरा जन्मदिन मनाने के लिए सब को धन्यवाद.’ वहीं अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी शाहरुख को ट्वीटर के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी. वहीं अमिताभ ने पिछले कल ही अपनी बहु ऐश्वर्या को बर्थडे भी मनाया था.
So many beautiful people outside Mannat. Thank you all for celebrating my birthday with such ownership and love. Very humbling…
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 1, 2014
बिग बी ने लिखा है कि,’ घर पर अपनी बहु के लिए और बाहर अपने दोस्त शाहरुख के लिये जश्न मनाने का एक दिन.’ वहीं शाहरुख को फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के सह कलाकरों ने भी जन्मदिन की बधाई दी. शाहरुख बर्थडे के साथ-साथ फिल्म के सफल होने का भी जश्न मना रहें है.
शाहरुख ने 2 नवंबर 1965 से फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनय’ का अवार्ड मिला था. दर्शकों ने इस फिल्म में शाहरुख के अभिनय की खूब तारीफ की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




