ऋतिक रौशन और सुजैन खान का तलाक हुआ

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रौशन का उनकी पत्नी सुजैन खान से तलाक हो गया. अब वे दोनों पति-पत्नी नहीं रहे. आज मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋतिक और सुजैन खान ने तलाकनामे को स्वीकार कर लिया है. यह तलाक आपसी सहमति […]
मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रौशन का उनकी पत्नी सुजैन खान से तलाक हो गया. अब वे दोनों पति-पत्नी नहीं रहे. आज मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋतिक और सुजैन खान ने तलाकनामे को स्वीकार कर लिया है. यह तलाक आपसी सहमति से हुआ है. कोर्ट के फैसले के अनुसार बच्चों की कस्टडी दोनों के पास रहेगी. ऋतिक और सुजैन खान के दो बेटे हैं.
ऋतिक और सुजैन के बीच तलाक की वजह का अबतक खुलासा नहीं हो पाया है. इन दोनों की शादी वर्ष 2000 में हुई थी. ऋतिक रौशन मशहूर अभिनेता राकेश रौशन के पुत्र हैं जबकि सुजैन खान अभिनेता संजय खान की बेटी हैं. इनदोनों के बच्चों का नाम रेहान और रिदान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










