ePaper

''हैप्‍पी न्‍यू ईयर'' 6 चोरों ने मचायी लूट, जल्‍द होगी 100 करोड में शामिल

Updated at : 26 Oct 2014 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
''हैप्‍पी न्‍यू ईयर'' 6 चोरों ने मचायी लूट, जल्‍द होगी 100 करोड में शामिल

शाहरुख-दीपिका की फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ ने दो दिनों में रिकॉर्ड तोड कमाई की है. पहले दिन तो इस फिल्‍म ने कमाई को लेकर धमाल मचाया ही था वहीं दुसरे दिन भी यह सि‍लसिला जारी है. फिल्म ने शनिवार को भी बंपर कमाई की. दो दिनों की कुल कमाई को मुलाकर फिल्म ने 82.97 करोड़ […]

विज्ञापन

शाहरुख-दीपिका की फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ ने दो दिनों में रिकॉर्ड तोड कमाई की है. पहले दिन तो इस फिल्‍म ने कमाई को लेकर धमाल मचाया ही था वहीं दुसरे दिन भी यह सि‍लसिला जारी है. फिल्म ने शनिवार को भी बंपर कमाई की. दो दिनों की कुल कमाई को मुलाकर फिल्म ने 82.97 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

फराह खान निर्देशित इस फिल्‍म को दीवाली का जमकर फायदा मिला है और फिल्म को मिली दो दिनों में शानदार सफलता भी दिखाती है कि लोगों को फिल्म पसंद आई है. फिल्‍म के दर्शकों में हर आयु वर्ग के लोग शामिल है. फिल्‍म की ओपनिंग ही जबरदस्‍त हुई थी.

आपको बता दें कि ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने मुंबई, गुजरात और दिल्ली-एनसीआर के शहरी इलाकों के मल्टीप्लेक्स में जमकर कारोबार किया. फिल्‍म जल्‍द ही 100 करोड के क्‍लब में शामिल हो जाएगी. दो दिनों में ही फिल्म 2014 की आठवीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.’हैप्पी न्यू ईयर’ ने सिर्फ दो दिनों में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘गुंडे’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ टॉप-10 में जगह बना ली.

फिल्‍म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, विवान शाह, अभिषेक बच्‍चन, सोनू सूद और बोमन ईरानी मुख्‍य भूमिकाओं में है. फिल्‍म में दीपिका को पोल डांस दर्शकों को खासा पसंद करते है. ‘इंडियावाले’ गाना भी दर्शकदीर्घा के कानों में फिल्‍म देखने के बाद भी गूंज ही रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola