ePaper

दीवाली और ''हैप्‍पी न्‍यू ईयर'' एकसाथ

Updated at : 24 Oct 2014 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
दीवाली और ''हैप्‍पी न्‍यू ईयर'' एकसाथ

मुंबई : फराह खान की फिल्म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ‘यू’ सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म का प्रमोशन काफी जोर शोर से किया गया है. इसका इंतजार शाहरुख के फैंस को काफी दिनों से था फिल्‍म के गाने रिलीज होने से पहले ही हिट हो […]

विज्ञापन

मुंबई : फराह खान की फिल्म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ‘यू’ सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म का प्रमोशन काफी जोर शोर से किया गया है. इसका इंतजार शाहरुख के फैंस को काफी दिनों से था फिल्‍म के गाने रिलीज होने से पहले ही हिट हो गये हैं. मनवा लागे,राधे-राधे ,इंडिया वाले तीनों गाने लोगों की जुबान पर छा चुके हैं.

फिल्म का प्रमोशन खुद सलमान खान के अपने शो बिग बॉस में किया है. यू तो शाहरुख और सलमान के बीच खटास की खबरें मीडिया में जोरों पर चलती है लेकिन फिल्म के प्रमोशन के दौरान एबीपी न्यूज में किंग खान ने कहा कि हमारे बीच कोई दरार नहीं है केवल लोग तरह तरह की बातें बनाते हैं.

शाहरुख खान ने कहा, ‘हम हमेशा ऐसी फिल्में बनाने में यकीन रखते हैं, जो सबका मनोरंजन करें. यू सर्टिफिकेट मिलने के बाद अब यह फिल्म बच्चों लेकर बड़ों तक, सब देख सकेंगे और सबको पसंद आएगी.’

उन्होंने कहा कि जिस दिन उन्होंने और फराह ने हैपी न्यू ईयर बनाने का फैसला किया था, तभी से वे चाहते थे कि यह ऐसी फिल्म हो, जो पूरे परिवार को मनोरंजन करे. इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह हैं.

फराह इससे पहले ‘ओम शांति ओम’ और ‘मैं हूं ना’ में शाहरुख को निर्देशित कर चुकी हैं. अब देखना है कि फराह और शाहरुख की इस जोड़ी को दर्शक कितना पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola