जब दीपिका ने सरेआम किंग खान को किया किस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों फराह खान निर्देशित फिल्म ‘हैप्पी न्यू इयर’ के प्रोमोशन में व्यस्त चल रहीं हैं. दीपिका अभिनेता शाहरुख खान और हैप्पी न्यू ईयर की पूरी टीम के साथ जम कर मस्ती भरे अंदाज में फिल्म का प्रोमोशन कर रहीं हैं. हाल ही में दीपिका अपनी फिल्म को प्रोमोट […]
विज्ञापन
बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों फराह खान निर्देशित फिल्म ‘हैप्पी न्यू इयर’ के प्रोमोशन में व्यस्त चल रहीं हैं. दीपिका अभिनेता शाहरुख खान और हैप्पी न्यू ईयर की पूरी टीम के साथ जम कर मस्ती भरे अंदाज में फिल्म का प्रोमोशन कर रहीं हैं. हाल ही में दीपिका अपनी फिल्म को प्रोमोट करने के लिए दिल्ली पहुंची.
दीपिका समेत पूरी टीम नें यहां फिल्म का प्रोमोशन किया. दीपिका और फराह ने कैमरे के लिए पोज भी दिया, लेकिन इन सब के दौरान दीपिका की एक हरकत काफी हैरान करनेवाली थी. प्रोमोशन पर दीपिका ने शाहरुख खान को सबके सामने गालों पर किस कर दिया, जिसके बाद दोनों ने एक बेहद रोमांटिक परफॉरमेंस भी दी. अब इन सबको देख यह लगता है कि दीपिका ने फिल्म को प्रोमोट करने का कोई नया स्टाइल अपनाया है. दीपिका और शाहरुख खान अभिनीत फिल्म हैप्पी न्यू इयर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










