ePaper

अजय के ''एक्‍शन-जैक्‍सन'' को ट्रेलर रिलीज

Updated at : 23 Oct 2014 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
अजय के ''एक्‍शन-जैक्‍सन'' को ट्रेलर रिलीज

नयी दिल्ली : अजय देवगन की फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर में अपने उसी अंदाज में नजर आ रहे हैं जिस अंदाज में वे सिंघम रिटर्न में नजर आये थे. ट्रेलर रिलीज करने के मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी. फिल्‍म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अजय देवगन की फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर में अपने उसी अंदाज में नजर आ रहे हैं जिस अंदाज में वे सिंघम रिटर्न में नजर आये थे. ट्रेलर रिलीज करने के मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी. फिल्‍म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है. फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा और यमी गौतम भी दिखेंगी.

फिल्म का प्रमोशन अजय ने ट्विटर में भी किया है. उन्होंने ट्वीट किया ‘एक्शन जैक्सन’ पसंद आया तो दिल में, नहीं तो दिमाग में भी नहीं.

उम्मीद है फिल्‍म में अजय देवगन और प्रभु देवा का तड़का दर्शकों को काफी पसंद आएगा. दोनों की जोड़ी का अर्थ है फिल्म में ढेर सारा एक्शन है, कॉमेडी है, ड्रामा और डांस. ट्रेलर जब मीडिया के सामने रखा गया तो उम्मीदों के मुताबिक यह पूरी तरह बॉलीवुड मसाला फिल्म की तरफ इशारा करती है.

ट्रेलर लांच के मौके पर अजय देवगन ने 20 साल पहले गुजारे हुए प्रभु के साथ वक्त को याद करते हुए कहा कि 20 साल पहले हमने प्रभु को एक फिल्म के सेट पर नचाया था जो फिल्म किसी वजह से पूरी नहीं हो पाई. 20 साल बाद प्रभु ने इस फिल्म में मुझसे बदला लिया है और बहुत नचाया है.

फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा ने कहा की यह फिल्म बनाते वक्त बहुत मजा आया. अजय के साथ काम करने का अच्छा अनुभव है. मारधाड़ एक्शन से भरपूर फिल्म एक्शन जैक्सन 5 दिसम्बर को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola