अमिताभ का फुटबॉल प्रेम, कहा, भारत में खेल का भविष्य उज्ज्वल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों खेल प्रेमी हो गये हैं. जब से उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने इंडियन सुपर लीग की टीम चेन्नइयिन एफसी टीम को खरीदा है, खेल के प्रति बिग का रुझान बढ़ता ही जा रहा है. अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि भारत में फुटबॉल का […]
विज्ञापन
मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों खेल प्रेमी हो गये हैं. जब से उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने इंडियन सुपर लीग की टीम चेन्नइयिन एफसी टीम को खरीदा है, खेल के प्रति बिग का रुझान बढ़ता ही जा रहा है.
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि भारत में फुटबॉल का भविष्य अच्छा है और आगामी वर्षों में इसकी लोकप्रियता देश में बढ़ेगी. अमिताभ ने लिखा है कि ऐसे टूर्नामेंट से खेल को नयी ऊंचाइयां छूने में मदद मिलेगी.
उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा , मेरा मानना है कि इससे धीरे- धीरे आने वाले सालों में खेल के प्रति लोगों की दिलचस्पी और बढेगी. उन्होंने कल चेन्नई की केरला ब्लास्टर्स पर जीत पर खुशी जतायी. अमिताभ के अलावा तमिल सुपरस्टार रजनीकांत और चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी यह मैच देखने पहुंचे थे.
अमिताभ ने लिखा , रजनीकांत और सचिन के साथ यह मैच जीता और हमारी टीम चेन्नइयिन एफसी की जीत ने खुशी दुगुनी कर दी. अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर इस मैच की कई तसवीरें भी डालीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










