ePaper

दर्शकों के मस्‍कुराते चेहरे देख शाहरुख बोले, फैंस का पसंद आएगी ''हैप्‍पी न्‍यू ईयर''

Updated at : 21 Oct 2014 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
दर्शकों के मस्‍कुराते चेहरे देख शाहरुख बोले, फैंस का पसंद आएगी ''हैप्‍पी न्‍यू ईयर''

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. दीवाली के मौके पर दर्शक इस फिल्‍म का लुत्‍फ उठायेंगे. फिल्‍म 24 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्‍म के बारे में शाहरुख ने कहा कि,’ फिल्‍म दर्शकों को पसंद आएगी. फिल्‍म को हर आयु वर्ग […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. दीवाली के मौके पर दर्शक इस फिल्‍म का लुत्‍फ उठायेंगे. फिल्‍म 24 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्‍म के बारे में शाहरुख ने कहा कि,’ फिल्‍म दर्शकों को पसंद आएगी. फिल्‍म को हर आयु वर्ग के लोग देख पायेंगे. ‘

मुबई में रविवार को फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी. किंग खान ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्वीटर लिखा है कि, ‘मुझे ‘हैप्‍पी न्यू इयर’ देखने को नहीं मिली, लेकिन जिन्होंने देखी उन सबके मुस्कुराते चेहरे देखने को मिले. मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि यह दर्शकों को खुशियां दे.’

शाहरुख के अलावा इस फिल्‍म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्‍चन, बोमन ईरानी, विवान शाह और सोनू सूद मुख्‍य भूमिकाओं में है. फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म के गानों ने तो पहले ही दर्शकों को हैरान कर दिया है. फिल्‍म के गाने ‘मनवा लागे…’ को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. फराह खान और शाहरुख खान 7 साल बाद एकसाथ नजर आये है.

इससे पहले फराह-शाहरुख फिल्‍म ‘आम शांति ओम’ में नजर आये थे. फिल्‍म में दीपिका भी मुख्‍य भूमिका में थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. शाहरुख खान इस बात से भी बेहद खुश है कि फिल्‍म को हर आयु के दर्शक देख पायेंगे. दीपिका-शाहरुख इससे पहले फिल्‍म ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ में साथ नजर आये थे. इसने भी धमाकेदार कमाई की थी.

वहीं दीपिका के बारे में शाहरुख ने कहा कि वे बहुत मेहनत करती है और उन्‍होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कडी मेहनत की है. फिल्‍म में हमदोनों की कैमेस्‍ट्री दर्शकों को पसंद आएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola